{"_id":"603684d88ebc3e769e7145e2","slug":"classes-for-students-of-std-first-and-second-to-resume-in-haryana-from-first-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में एक मार्च से शुरू होंगी पहली और दूसरी की कक्षाएं, स्कूल न आने पर नहीं कटेगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में एक मार्च से शुरू होंगी पहली और दूसरी की कक्षाएं, स्कूल न आने पर नहीं कटेगा नाम
Wed, 24 Feb 2021 10:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
स्कूल बैग टांगे बच्चे (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मार्च से हरियाणा में पहली और दूसरी की कक्षाएं स्कूलों में लगनी शुरू हो जाएंगी। समय सुबह 10 से दोपहर 1: 30 बजे तक होगा। विद्यार्थियों को मिड-डे मील नहीं परोसा जाएगा। तीसरी और इससे ऊपर की कक्षा के विद्यार्थियों के लिए पहले ही स्कूल खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन
अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने संबंधी सहमति पत्र स्कूल मुखिया और कक्षा अध्यापक के पास जमा करना होगा। जो अभिभावक ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, उनके लिए यह सुविधा जारी रहेगी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को स्कूल में आने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। स्कूल न आने पर नाम भी नहीं काटा जाएगा। कोविड के मद्देनजर तय निर्देशों का पहले की तरह पालन करना होगा। प्रतिदिन प्रत्येक विद्यार्थी और शिक्षकों के तापमान का रिकॉर्ड रखना स्कूल के लिए अनिवार्य होगा। यह डाटा स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी के साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपायुक्त कार्यालय में भी उपलब्ध कराना होगा।
विज्ञापन
सामान्य से अधिक तापमान पाए जाने पर विद्यार्थी को स्कूल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पूरे स्कूल को सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी, मिडिल और प्राथमिक विंग में बांटा गया है। यदि किसी विंग में विद्यार्थी कोविड पॉजिटिव पाया जाता है तो उक्त विंग को 10 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा और पूरे स्कूल को सैनिटाइज करना होगा। एक से अधिक विंग में विद्यार्थी के कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर पूरे स्कूल को 10 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह निर्णय प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों के साथ ही निजी स्कूलों पर भी लागू होगा।