फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clashes between two parties over stickers in SD College

एसडी कॉलेज में दो पार्टियों के बीच स्टिकर को लेकर हुई झड़प

Fri, 26 Aug 2022 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Clashes between two parties over stickers in SD College
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में वीरवार दोपहर को कॉलेज परिसर में हेल्पलाइन नंबर के स्टिकरों और पंफ्लेट पर बाहरी लोगों के नंबर जारी करने को लेकर दो छात्र पार्टियों में झड़प हो गई। झड़प में एसडीसीयू-एसडीएचयू और सोई पार्टी के छात्र थे। दोनों पार्टियों के छात्र लगभग 10 से 15 मिनट बहस करते रहे और अपनी-अपनी पार्टी को लेकर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

छात्रों की बहस कॉलेज कैंटीन के पास के क्षेत्र में हुई। कॉलेज प्रशासन को इसकी सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को बुला लिया। पुलिस की ओर से मौके पर मौजूद सभी छात्रों के आई-डी कार्ड की जांच की गई। इस दौरान बाहरी युवाओं को पुलिस ने कॉलेज से बाहर निकाला। वहीं, सभी छात्रों की शर्ट और टी-शर्ट पर लगे पार्टी के स्टीकरों को भी उतरवाया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय ने बताया कि छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र एकत्रित होना शुरू हो गए हैं। इसी दौरान दो गुटों में बहस हो गई थी। मौके पर प्रशासन ने जाकर छात्रों को समझा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed