फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Clash between two groups in Village Thaska of Yamunanagar

Yamunanagar: धार्मिक स्थल पर कब्जे के विवाद में भिड़ीं महिलाएं, पुलिस के सामने चलीं लाठियां और डंडे, 10 घायल

Fri, 21 Oct 2022 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Oct 2022 05:11 PM IST
सार

दरगाह की देखरेख करते आ रहे नूर मोहम्मद की जगह अप्रैल में ग्रामीणों की एक कमेटी को दरगाह की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया था। बाद में यह मामला अदालत में जाने पर अदालत ने यहां यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हुए हैं।

विज्ञापन
Clash between two groups in Village Thaska of Yamunanagar
मौके पर जमा लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यमुनानगर के साढौरा के गांव ठसका में बाबा हजरत सुधा साहब की दरगाह पर कब्जे को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गई। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों की महिलाओं में टकराव हुआ और इस दौरान जमकर लाठियां व डंडे चले। दोनों तरफ की 10 महिलाएं घायल हो गई, जिनमें से दो को गहरी चोट आई हैं। बाकी को गुम चोटें लगी हैं। इन सभी को सीएचसी में उपचार चल रहा है। इस झगड़े के बाद डीएसपी कमलजीत व डीएसपी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात है। गांव में तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन


दरगाह की देखरेख करते आ रहे नूर मोहम्मद की जगह अप्रैल में ग्रामीणों की एक कमेटी को दरगाह की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया था। बाद में यह मामला अदालत में जाने पर अदालत ने यहां यथा स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए हुए हैं। 2 नवंबर से 8 नवंबर तक इस दरगाह पर आयोजित होने वाले वार्षिक उत्सव के कारण दोनों पक्ष दरगाह पर अपना कब्जा साबित करना चाह रहे हैं। 
विज्ञापन


ताजा विवाद गुरुवार को पुराने सेवादार के पक्ष की महिलाओं द्वारा दान पत्र तोड़ने को लेकर हुआ था। तब से शुक्रवार दोपहर तक यह महिलाएं दरगाह के बाहर डटी हुई थी। दोपहर बाद दूसरे पक्ष की महिलाएं बड़ी संख्या में दरगाह पर पहुंची तो दोनों पक्षों की महिलाएं आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लाठी, डंडों व लातों का जमकर इस्तेमाल किया गया। दोनों पक्षों की सुल्ताना, शमशीदा, सलमा, बानो, भूरिया, सोनिया, शामा देवी, कुसुम, सुंदरा व पिंकी घायल हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप करके महिलाओं को तितर-बितर किया। घायल महिलाओं को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। सुल्ताना व बानो के अलावा बाकि सभी महिलाओं को गुम चोटें पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed