{"_id":"58ea2db74f1c1b1a205b6bff","slug":"clash-between-police-constable-and-nili-batti-car-owner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नीली बत्ती का रौब, चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मी को मारे थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीली बत्ती का रौब, चेकिंग करने वाले पुलिसकर्मी को मारे थप्पड़
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Mon, 10 Apr 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी बता पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीली बत्ती वाली गाड़ी में जा रहे चार लोगों को जब चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका तो एक ने खुद को डीएसपी बताते पीसीआर पुलिस कर्मी गुरतेज सिंह को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से डीएसपी होने संबंधी सबूत मांगा तो वह पुलिस से बहस करने लगा।
इस पर पुलिस ने आरोपी नविंदर सिंह पर तो थाना कैंट में मामला दर्ज कर लिया। वहीं जिस नीली बत्ती वाली गाड़ी में वह अपने साथियों संग सवार था, उसके बारे में पुलिस ने कोई जांच किए बिना ही चालान काट छोड़ दिया।
पीसीआर पुलिस कर्मी गुरतेज सिंह अपने साथी कर्मियों के साथ शुक्रवार रात को बीबी वाला चौक पर ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान सफेद रंग की एक नीली बत्ती वाली एक लग्जरी गाड़ी में सवार चार लोग हुड़दंग मचा रहे थे। इसे देखकर पुलिस ने उक्त गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका तोे ड्राइवर सीट के साथ वाली सीट पर बैठा नविंदर सिंह गाड़ी से उतरते ही सिपाही गुरतेज सिंह को बोला कि ओए तूं मेरी गाड़ी किवें रोकी आ मैं डीएसपी हां सिपाही कुछ आगे बोल पाता कि उसने सिपाही को थप्पड़ जड़ दिया।

साथियों के साथ कार में हुड़दंग मचा रहा था आरोपी
डीएसपी बता पुलिस कर्मी को थप्पड़ जड़ा
- फोटो : File Photo
इसके बाद मौके पर तैनात अन्य पुलिस कर्मियों ने जब नविंदर सिंह से उसके डीएसपी होने संबंधी सबूत मांगा तो वह फंस गया। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां पर पुलिस ने आरोपी की जमकर धुनाई की और उसके साथियों को छोड़ दिया। हालांकि यह बात भी सामने आई है कि नीली बत्ती वाली गाड़ी संबंधी पुलिस ने किसी भी तरह की कोई जांच नहीं की। वहीं उस गाड़ी का सिर्फ चालान काट उसे छोड़ दिया गया।
सूत्रों से पता चला है कि उक्त गाड़ी बठिंडा या पटियाला के किसी बडे़ अफसर की थी। थाना कैंट पुलिस के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। इसके बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने उक्त गाड़ी का सिर्फ चालान काटा है और कोई भी जांच नहीं की कि गाड़ी पर लगी बत्ती अवैध थी या वैध।