फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   99 employees transfer after closing of government press

गवर्नमेंट प्रेस के बंद होने के दो महीने बाद 99 कर्मियों का ट्रांसफर, 30 सितंबर को बंद हो गई थी

Sat, 07 Dec 2019 01:23 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Dec 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
99 employees transfer after closing of government press
ट्रांसफर - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस के बंद होने के दो महीने बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने 99 कर्मचारियों को विभिन्न विभागों में शिफ्ट कर दिया है। जारी लिस्ट के अनुसार गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारियों को बस कंडक्टर, ट्यूबवेल ऑपरेटर, ड्राइवर, चौकीदार, मुंशी, क्लर्क, इंजीनियरिंग विभाग में जूनियर टेक्नीशियन आदि बनाया है।
विज्ञापन


गवर्नमेंट प्रेस बंद होने के बाद से प्रशासन अब तक यहां तैनात मुलाजिमों को एडजस्ट नहीं कर पाया था। प्रशासन ने 30 सितंबर को प्रेस बंद कर दी थी। केंद्र के री-डिपलॉयमेंट ऑफ सरप्लस स्टाफ रूल्स 1999 के मुताबिक प्रशासन ने प्रेस में तैनात टेक्निकल अफसरों को अलग-अलग विभागों में तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें सात सेक्शन होल्डर, तीन रोटरी मशीन मैन, तीन ऑफिस मशीन ऑपरेटर, छह सेक्शन होल्डर, एक मैकेनिकल ओवरसियर, दो पीओ रीडर, एक रीडर, चार कंप्यूटर ऑपरेटर, 20 वेयर हाउस मशीन ऑपरेटर, 26 बाइंडर, पांच रोटरी इंकर, एक रोटरी लाई ब्वाय, एक मोनो आपरेटर, एक प्लेट मेकर, एक हलवाई, एक प्रेस हेड मैकेनिक, एक ड्राइवर, 11 मजदूर और एक बियरर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें ट्रांसपोर्ट विभाग में कंडक्टर, ड्राइवर, इंजीनियरिंग विभाग में चौकीदार, ट्यूबवेल आपरेटर, चपरासी, डिपार्टमेंट आफ फूड एंड सप्लाई, कंज्यूमर्स अफेयर्स में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed