फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   RLA Chandigarh will do auction of vip numbers, ragistration start

चंडीगढ़ः बाकी बचे फैंसी नंबरों की नीलामी करेगा आरएलए, दिसंबर से कराएं रजिस्ट्रेशन

Sat, 30 Nov 2019 03:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 30 Nov 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
RLA Chandigarh will do auction of vip numbers, ragistration start
प्रतीकात्मक तस्वीर
रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) द्वारा बाकी बचें फैंसी नंबरों की ई ऑक्शन की जाएगी। इसमें उन फैंसी नंबरों को दोबारा रखा जाएगा, जो पिछली बोली में बिक नहीं पाए। इसके लिए दो दिसंबर से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 12 दिसंबर को बोली लगेगी।
विज्ञापन


इस ई ऑक्शन में सीएच01-बीजेड, सीएच01-बीवाई, सीएच01-बीएक्स, सीएच01-बीडब्ल्यू, सीएच01-बीवी, सीएच01-बीयू, सीएच01-बीटी और सीएच01-बीएस सीरीज के नंबरों को रखा जाएगा। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2 दिसंबर से शुरू होगी, जो 9 दिसंबर तक चलेगी।
विज्ञापन


10 दिसंबर से ई ऑक्शन शुरू होगी और 12 दिसंबर को फाइनल बोली लगाई जा सकेंगी। इससे पहले विभाग ने सीच01बीजेड सीरीज के नंबरों की जो ई ऑक्शन रखी थी, उसमें 0001 के लिए सबसे अधिक 15.35 लाख रुपये की बोली लगी थी। विभाग को ई ऑक्शन से कुल 84.77 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोली में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी
वाहन चालकों को ई ऑक्शन में भाग लेने के लिए खुद को नेशनल ट्रांसपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर्ड करना होगा, जिसका चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध है। इसके बाद ही वह वहां से यूएएन नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने चंडीगढ़ एड्रेस पर अपना वाहन खरीदा है, वही इस ई ऑक्शन में भाग ले सकते हैं।

ई ऑक्शन में भाग लेने के लिए सेल लेटर, फार्म नंबर 21 और आधार कार्ड अनिवार्य होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed