फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Civic bodies will issue colorful maps

Chandigarh News: निकाय संस्थाएं जारी करेंगी रंगीन नक्शे, संपत्ति खरीद में होगी आसानी

Sat, 30 Sep 2023 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Civic bodies will issue colorful maps
सीएम ने सभी निकायों को जारी किए निर्देश, हर शहर के लिए अलग बजट बनाने के भी निर्देश
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में संपत्ति खरीद में धोखाधड़ी से बचने के लिए राज्य की सभी निकाय संस्थाएं जल्द ही रंगीन नक्शे जारी करेंगी। इससे रंगों से पता चल सकेगा कि कौन सी जमीन अवैध है और कौन सी कृषि भूमि। इससे संपत्ति लेनदेन में पारदर्शिता भी आएगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को शहरी स्थानीय निकाय विभाग की समीक्षा बैठक सभी निकायों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की सभी निकायों को अब उन्नत तकनीक का उपयोग कर रंग-आधरित संपत्ति मानचित्र बनाकर जल्द से जल्द सार्वजनिक करने के आदेश दिए। उन्होंने इससे नागरिकों को संपत्ति खरीद में कोई असुविधा नहीं होगी। बैठक में उन्होंने सभी निगम कमिश्नरों को यह भी निर्देश दिए कि सभी शहरों की ड्रोन मैपिंग करवाई जाए ताकि पता चल सके कि विकास के नाते से क्या-क्या काम किये जा सकते हैं।
बैठक में अधिकारियों को विकास पहलों के लिए संसाधन आवंटित करने से पहले राजस्व बढ़ाने पर ध्यान देने के साथ प्रत्येक शहर के लिए अलग बजट बनाने का भी निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली सड़क और पानी जैसी मुलभूत सुविधाओं की व्यवस्था को मजबूत करना हैं। इस दिशा में सभी अधिकारी कार्य करें। इसके साथ स्टाफ की क्षमताओं को भी निगरानी करें, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। इंजीनियरिंग स्टाफ की कमी को पूरा करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से कार्यवाही को आगे बढ़ाएं। साथ ही, रेगुलर भर्ती के लिए भी मांग दे। बैठक में निकाय मंत्री कमल गुप्ता, प्रधान सचिव वी उमाशंकर, शहरी स्थानीय विभाग के निदेशक विकास गुप्ता, एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी सहित सभी जिलों के निगम कमिश्नर मौजूद रहे।
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करें
हरियाणा प्रदेश को शहरी विकास के मामले मे सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए सभी निकायों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए विकास कार्य करने चाहिए। सीएम ने कहा कि अधिकारियों को जवाबदेही और प्रदर्शन मूल्यांकन के महत्व पर जोर देते हुए शहरी स्थानीय निकायों के लिए रैंकिंग पैरामीटर विकसित करने का भी निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की मांग, अपेक्षाएं और शिकायतें पूरा करने में तीन प्लेटफार्म अहम होते हैं। इस दिशा में नगर दर्शन, जन संवाद कार्यक्रम और सीएम अनाउंसमेंट के द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन तीनों में प्राथमिकता के जितने भी विकास से संबंधित काम हैं उन्हें तुरंत पूरा करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed