फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City's shooter trio will target in World Cup and Asian Games

Chandigarh News: शहर की निशानेबाज तिकड़ी वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में साधेगी निशाना

Mon, 03 Jul 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
City's shooter trio will target in World Cup and Asian Games
चंडीगढ़। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरआई) की ओर से एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारतीय राइफल एवं पिस्टल टीमों का चयन कर लिया गया है। शूटिंग के इन दोनों बड़े इवेंट के लिए शहर के तीन निशानेबाज विजयवीर सिद्दू, सर्बजोत सिंह, मनु भाकर का चयन हुआ है। तीनों ही निशानेबाज सेक्टर-10 स्थित डीएवी काॅलेज के विद्यार्थी हैं। इनके चयन पर शहर के निशानेबाजों और काॅलेज में खुशी का माहौल है। वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन अगस्त में अजरबैजान के बाकू में होगा। वहीं, एशियन गेम्स सितंबर में चीन में आयोजित की जानी हैं।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
सर्बजोत सिंह
डीएवी कॉलेज के एमए प्रथम वर्ष के छात्र हैं। इनका चयन एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप दोनों के लिए हुआ है। सर्बजोत सिंह एशियन गेम्स में एयर पिस्टल एकल वर्ग में और एयर पिस्टल मिक्सड टीम में शिरकत करेंगे। वहीं, वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में एयर पिस्टल एकल वर्ग और एयर पिस्टल जूनियर मिक्सड टीम में खेलेंगे।
विज्ञापन

विजयवीर सिद्दू
डीएवी काॅलेज सेक्टर-10 में एमए प्रथम वर्ष के छात्र है। इनका चयन एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप दोनों के लिए हुआ है। विजयवीर सिद्दू एशियन गेम्स में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में हिस्सा लेंगे। वहीं, वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर इवेंट में खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मन्नू भाकर
डीएवी कॉलेज सेक्टर-10 में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में 25 मीटर जूनियर महिला टीम की ओर से खेलेंगी। ओलंपियन मन्नू देश की टॉप महिला निशानेबाजों की सूची में शुमार है। वर्ष 2018 वर्ल्ड कप में भारत के लिए दो स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed