फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City's women players selected in Senior Women's Challenger

सीनियर महिला चैलेंजर में शहर की महिला खिलाड़ियों का चयन

Sun, 28 Nov 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
City's women players selected in Senior Women's Challenger
चंडीगढ़। सीनियर महिला चैलेंजर ट्रॉफी वनडे चैंपियनशिप के लिए बीसीसीआई की ऑल इंडिया महिला चयनकर्ता कमेटी ने इंडिया ए, बी, सी, डी की टीमों की घोषणा शनिवार को की। चैंपियनशिप के मुकाबले आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 4 से 9 दिसंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन

शहर की रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज तानिया भाटिया को इंडिया बी टीम का कप्तान चुना गया है। इसी टीम में ऑलराउंडर हरलीन देयोल को भी शामिल किया गया है। दोनों ही भारतीय सीनियर महिला टीम का हिस्सा भी समय-समय पर रही है। तानिया भाटिया पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की ओर से खेलती है। वहीं हरलीन देयोल मोहाली में रहती है और हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेलती है। इन दोनों ने सेक्टर-36 स्थित जीएनपीएस क्रिकेट अकादमी से खेल की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

यूटीसीए की महिला खिलाड़ियाें को मिली जगह
इंडिया सी टीम में यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की दो महिला खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इनमें बेहतरीन गेंदबाज काश्वी गौतम का नाम शामिल हैं। वहीं यूटीसीए की अन्य खिलाड़ी अमनजोत कौर को इंडिया डी का उप-कप्तान बनाया गया है। काश्वी सेक्टर-26 स्थित गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज फॉर वुमन की प्रथम वर्ष की छात्रा है। वहीं अमनजोत कौर भी इसी कॉलेज में तीसरे वर्ष में पढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed