{"_id":"66da58a5afdca86d250c66b6","slug":"city-residents-cheated-of-rs-2-crore-case-against-jaipur-company-operator-chandigarh-news-c-16-pkl1043-509402-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शहरवासियों से दो करोड़ की ठगी, जयपुर की कंपनी के संचालक के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शहरवासियों से दो करोड़ की ठगी, जयपुर की कंपनी के संचालक के खिलाफ केस
विज्ञापन
चंडीगढ़। शेयर बाजार में ट्रेडिंग का झांसा देकर शहर के कई लोगों से करीब दो करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इन लोगों ने राजस्थान की ब्लू नून कैपिटल कंपनी के जरिए निवेश किया था। अब संचालक कंपनी बंद कर फरार हो गया है। शिकायत पर पुलिस ने भवानी शंकर भृगुवंशी निवासी चौवू हाउस गेट नंबर 2 स्कीम एरिया जयपुर, राजस्थान के खिलाफ आईपीसी 420 व 120बी के तहत केस दर्ज किया है।
एसएसपी को दी शिकायत में सुमित नारंग व अन्य ने बताया कि जून व अगस्त 2023 में चंडीगढ़ के एक होटल में ब्लू मून कैपिटल कंपनी की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें कंपनी के संचालक ने उपस्थित लोगों से कहा कि अगर वे कंपनी के जरिए शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो उन्हें दो से तीन गुना रिटर्न मिलेगा। लोग कंपनी संचालक के झांसे में आ गए। अधिकतर लोगों ने 10 हजार लेकर 5 लाख तक की रकम ब्लू मून कंपनी को निवेश के लिए दे दिए। सारे पैसे कंपनी के खातों में ट्रांसफर किए गए लेकिन कुछ महीने बाद संचालक भवानी शंकर ने अपना मोबाइल बंद कर दिया। लोग उससे मिलने जयपुर कार्यालय पहुंचे तो उसने जल्द पैसे लाैटाने का भरोसा दिया। इसके बाद भी जब पैसा नहीं मिला तो लोग दोबारा जयपुर कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां ताला लगा हुआ था। पूछने पर पता चला कि कंपनी संचालक फरार हो गया है। यह भी पता चला कि कंपनी में देशभर के लोगों ने करोड़ों रुपये इन्वेस्ट किए थे।