फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City player Piyush Singh shines in making India IHF handball champion, scores six goals

Chandigarh News: भारत को आईएचएफ हैंडबॉल चैंपियन बनाने में चमके शहर के खिलाड़ी पीयूष सिंह, दागे छह गोल

Tue, 16 Jul 2024 06:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
City player Piyush Singh shines in making India IHF handball champion, scores six goals
चंडीगढ़। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएचएफ हैडबॉल ट्राॅफी जीतने में सफलता हासिल की। विजेता भारतीय टीम में ट्राइसिटी से एकमात्र खिलाड़ी पीयूष सिंह शामिल रहे। उन्होंने टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। आईएचएफ हैंडबाॅल ट्राॅफी के मुकाबले 10-14 जुलाई तक जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किए गए। टूर्नामेंट में भारत, बंग्लादेश, नेपाल, मालद्वीप देशों की टीमों ने शिरकत की। फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश की टीम को 56-35 से हराते हुए पहला स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक के साथ विजेता ट्रॉफी को जीता। वहीं, बांग्लादेश उपविजेता रही और नेपाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। टूर्नामेंट में भारतीय टीम से खेलते हुए पीयूष सिंह ने कुल छह गोल किए। भारत को चैंपियन बनाने के बाद शहर के हैंडबॉल खिलाड़ियों के बीच खुशी का माहौल बना हुआ है। गांव दड़वा के रहने वाले पीयूष सिंह ने 12वीं तक की शिक्षा डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-8सी में पूरी की और मौजूदा समय में सेक्टर-26 स्थित एसजीजीएस कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed