फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City golfer Abhijeet Chadha occupies the top position

शहर के गोल्फर अभिजीत चड्ढा टॉप पोजीशन पर काबिज

Fri, 12 Nov 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
City golfer Abhijeet Chadha occupies the top position
चंडीगढ़। दुबई के रहने वाले शिव कपूर और चंडीगढ़ के रहने वाले अभिजीत चड्ढा 8 अंडर 64 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से जीव मिल्खा सिंह इनविटेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में पहले दिन का खेल खत्म होने पर टॉप पोजीशन पर काबिज हुए।
विज्ञापन

जीव मिल्खा सिंह अपने ही टूर्नामेंट में पहले राउंड के बाद 89वीं पोजीशन पर बने हुए हैं। पिछले साल के इस टूर्नामेंट के विजेता और शहर के रहने वाले करनदीप कोचर 50वीं पोजीशन पर बने हुए हैं। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में हो रहे टूर्नामेंट में देश-विदेशा से प्रोफेशनल गोल्फर्स हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन के खेल के बाद गोल्फर शिव कपूर ने बताया कि पहले दिन बेहतर स्टार्ट मिला। खासकर 18वें होल पर बेहतर खेलने का मिला। पहले दिन मिली बढ़त को अगले राउंड में कायम रखना होगा। जीव मिल्खा सिंह मेरे बड़े भाई की तरह हैं। उनके टूर्नामेंट में ख्ेालना मेरे लिए गर्व की बात हैं। उन्होंने हाल ही में अपने मां-बाप खोए हैं। इस दुख की घड़ी में हम सब गोल्फर्स उनके साथ हैं।
विज्ञापन

शहर के 30 वर्षीय अभिजीत चड्ढा जिनकी हाल में शादी हुई ने बताया कि पहला दिन बेहतर रहा। अपने शहर में खेलना हमेशा से ही मेरी प्राथमिकता में रहता है। अपने होम गोल्फ कोर्स का फायदा उठाने की कोशिश रहेगी। टूर्नामेंट में 89वीं पोजीशन पर पहले दिन रहने वाले जीव मिल्खा सिंह ने कहा कि अपने पहले दिन के प्रदर्शन पर नाखुश हूं। दूसरे दिन अगले राउंड में बेेहतर करने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed