फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   City Beautiful to remain Chandigarh in future also, RITES proposed to make changes at 16 major junctions

Chandigarh News: भविष्य में भी चंडीगढ़ रहे सिटी ब्यूटीफुल, राइट्स ने 16 बड़े जंक्शन पर बदलाव करने का दिया प्रस्ताव

Sun, 26 Feb 2023 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
City Beautiful to remain Chandigarh in future also, RITES proposed to make changes at 16 major junctions
चंडीगढ़। चंडीगढ़ भविष्य में भी सिटी ब्यूटीफुल रहे, इसके लिए रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा (राइट्स) ने प्रशासन को शहर के 16 सबसे व्यस्त व बड़े जंक्शन पर कई बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है। इसे लेकर सलाहकार धर्मपाल को एक प्रजेंटेशन भी दी गई है। बताया गया है कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए कई जंक्शन पर अंडरपास तो कई चौक को चौड़ा करना होगा।यूटी प्रशासन ने राइट्स को ट्राइसिटी के लिए एक कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान बनाने का काम सौंपा है, जिस पर राइट्स की तरफ से दिसंबर 2021 से काम किया जा रहा है। राइट्स ने चंडीगढ़, पंचकूला व मोहाली के अधिकारियों के साथ चर्चा और एरिया के सर्वे के बाद प्लान का संशोधित ड्राफ्ट भी प्रशासन को सौंप दिया है। राइट्स ने अपनी रिपोर्ट में कई जगह मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक को अलग-अलग करने और सीधे जाने वाले ट्रैफिक को नहीं रोकने पर जोर दिया है। कहा गया है कि इसके लिए प्रशासन अंडरपास का सहारा ले सकता है। इसके साथ ही जंक्शन में सुधार, नए लिंक रोड व लेन बनाकर और सड़कों को चौड़ा करने का सुझाव दिया है। कहा है कि जितने ज्यादा ट्रैफिक को बाईपास के जरिए डायवर्ट किया जाएगा, जाम से शहरवासी बच सकेंगे।
विज्ञापन


वी-8 सड़क को पैदल यात्रियों और साइकिल सवारों के लिए किया जाए विकसितः राइट्स
राइट्स ने मौजूदा बस नेटवर्क को और मजबूत करने की सलाह दी है। बस कॉरिडोर बनाने की बात कही है। पैदल जाने वालों के लिए सबवे, फुटपाथ, सड़कों के साथ रोड फर्नीचर बनाने की बात कही है, ताकि पैदल चलने वाले लोगों का अनुभव बेहतर हो सके। साथ ही वी-8 सड़कों को साइकिल सवारों के साथ पैदल यात्रियों के लिए भी विकसित करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन


यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का गठन करने का भी सुझाव
शहर में ट्रैफिक समस्या के हल के लिए यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के गठन का सुझाव दिया गया है। इससे ट्रैफिक समस्या के समाधान के साथ ही इससे विभिन्न संस्थानों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने में भी मदद मिलेगी। दरअसल, राइट्स ने शॉर्ट, मीडियम और लांग टर्म प्लान के आधार पर योजना बनाई है। रिपोर्ट में प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर के बारे में भी जानकारी दी गई है, जो ग्रेन मार्किट से शुरू होकर बुढ़ानपुर चौक तक जाएगा। वहीं दूसरे कॉरिडोर में ये आईएसटीबी-43 से लेकर जेएलपीएल इंडस्ट्रियल एरिया को साथ जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जंक्शन पर बदलाव का प्रस्ताव
1. मटका चौक (मध्य मार्ग - जनमार्ग जंक्शन)
2. आईएसबीटी-17 चौक (हिमालय मार्ग - उद्योग पथ जंक्शन)
3. किसान भवन चौक (दक्षिण मार्ग - जन मार्ग जंक्शन)
4. सेक्टर-43बी/35सी चौक (शांति पथ - हिमालय मार्ग जंक्शन)
5. प्रेस चौक (हिमालय मार्ग - मध्य मार्ग जंक्शन)
6. कुंभड़ा चौक (हिमालय मार्ग - मोहाली बाईपास रोड जंक्शन)
7. मोहाली बाईपास और बलौंगी रोड जंक्शन
8. ट्रांसपोर्ट चौक ( पूर्व मार्ग - मध्य मार्ग जंक्शन)
9. जंक्शन नंबर-22 (मध्य मार्ग - सुखना पथ जंक्शन)
10. गुरुद्वारा चौक (सुखना पथ - दक्षिण मार्ग जंक्शन)
11. सेक्टर-46सी/47डी चौक ( विकास मार्ग - चंडी पथ जंक्शन)
12. ट्रिब्यून चौक ( पूर्व मार्ग - दक्षिण मार्ग जंक्शन)
13. चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन रोड - चंडीगढ़ पंचकूला रोड जंक्शन
14. हाउसिंग बोर्ड चौक
15. बुढ़नपुर चौक ( महेशपुर रोड - अमर टैक्स रोड जंक्शन)
16. डड्डूमाजरा चौक ( खुड्डा लाहौरा रोड- डड्डूमाजरा कालोनी रोड)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed