फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CITCO runs canteen and suffered from loss of 10 crores

सिटको ने बिना समझौते और संचालन व्यवस्था के चलाई कैंटीन, झेलना पड़ा 10 करोड़ का नुकसान

Sat, 26 Sep 2020 11:34 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 26 Sep 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
CITCO runs canteen and suffered from loss of 10 crores
सिटको - फोटो : फाइल फोटो
भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने अपनी रिपोर्ट में सिटको की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठाए हैं। कैग ने कहा है कि चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिटको) ने बिना समझौते और संचालन व्यवस्था के सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय में कैंटीन व न्यू दिल्ली यूटी गेस्ट हाउस को चलाया, जिसकी वजह से सिटको को करीब 10 करोड़ का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


बता दें सिटको एक कॉरपोरेशन है, जो चंडीगढ़ प्रशासन के तहत काम करता है। सिटको शहर में इंडस्ट्रियल और पर्यटन संबंधित गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से पर्यटन पर बुरा असर पड़ा है। लॉकडाउन की वजह से सिटको के सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद रहे, जिसकी वजह से भी सिटको को करोड़ों का घाटा लगा है। इस समय सिटको बुरे दौर से गुजर रहा है।
विज्ञापन


सिटको का सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय पर 8.27 करोड़ और न्यू दिल्ली यूटी गेस्ट हाउस पर 1.52 करोड़ रुपये का बकाया है। यही कारण है कि सिटको के चेयरमैन ने पिछले महीने प्रशासन को पत्र लिखकर लंबित पड़े इन 10 करोड़ रुपये की अदायगी की मांग की थी। इन्हीं को देखते हुए भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक ने अपनी रिपोर्ट में कई सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटीन और दिल्ली गेस्ट हाउस को लेकर नहीं हुआ समझौता
सिटको अप्रैल 1983 से यूटी सचिवालय में कैंटीन चला रहा है। उसकी तरफ से कई बार इस कैंटीन को चलाने के लिए राशि की अदायगी करने के लिए पत्र लिखा गया। इसी तरह गेस्ट हाउस को भी विभाग वर्ष 1990 से चलाकर रहा है। सिटको बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने कैंटीन को चलाने के लिए तैयार किए गए व्यवस्थाओं को मंजूरी दी थी।

यूटी प्रशासन के साथ किए गए कई करार को देखते हुए ही ये मंजूरी दी गई थी, जिसमें होटलों का हस्तांतरण भी शामिल था। इसके अलावा यूटी प्रशासन की मांग पर न्यू दिल्ली गेस्ट हाउस को भी चलाने के लिए सिटको को मंजूरी दी गई थी। गेस्ट हाउस में अधिकारियों की विजिट के दौरान आवास सुविधाओं की कमी के चलते ही ये फैसला लिया गया था।


हालांकि दोनों जगहों के लिए विभाग की तरफ से कोई एग्रीमेंट नहीं किया गया। वर्ष 2016 में सिटको की तरफ से दिल्ली गेस्ट हाउस को लेकर ड्राफ्ट एग्रीमेंट भेजा गया था, जो जुलाई 2019 तक फाइनल नहीं हो पाया। वहीं, यूटी सचिवालय कैंटीन को लेकर सिटको ने कोई एग्रीमेंट नहीं मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed