फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CISF Constable Recruitment Examination Passed .. Signature and photo not match, case filed against youth

सीआईएसएफ की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास.. हस्ताक्षर और फोटो नहीं हुआ मैच तो युवक पर केस दर्ज

Fri, 26 Jun 2020 01:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
CISF Constable Recruitment Examination Passed .. Signature and photo not match, case filed against youth
चंडीगढ़। सीआईएसएफ में बतौर कांस्टेबल भर्ती होने की लिखित परीक्षा पास होने के बाद दस्तावेज में फोटो, एडमिट कार्ड और हस्ताक्षर मैच नहीं होने पर एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली सीआईएसएफ रिक्रूटमेंट बोर्ड के मेंबर भाग सिंह ने बताया कि सोनीपत के गांव बुसाना निवासी सुशील ने साल 2017 में सीआईएसएफ में कांस्टेबल/ड्राइवर एंड कांस्टेबल/ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर के लिए अप्लाई किया था। बताया गया कि सुशील ने फिजिक्ल टेस्ट, ट्रेड ट्रेस्ट क्लीयर करने के बाद बीते वर्ष 17 फरवरी को रामदरबार स्थित सरकारी स्कूल में लिखित परीक्षा पास कर लिया था। 13 मई 2019 को उसे मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया गया तो उसकी बायोमेट्रिक आइडेंटीफिकेशन मैच नहीं हुई। इसके अलावा एडमिट कार्ड में लगी फोटो, हैंड राइटिंग सैंपल के अलावा उसके हस्ताक्षर भी मैच नहीं हुआ। जिसके चलते भाग सिंह को शक हुआ और उन्होंने सेक्टर 31 पुलिस थाने में शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच के बाद आरोपी सुशील के खिलाफ आईपीसी 419 और 420 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed