{"_id":"e1a6d279aa253dafa13cb2bdff76b1b0","slug":"cinin-shoppers-slips-uprooted-pole-and-banner","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने पर्चियां छीनीं, पोल और बैनर उखाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों ने पर्चियां छीनीं, पोल और बैनर उखाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 12 Mar 2014 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पेड पार्किंग के खिलाफ पहले दिन ही मंगलवार को दुकानदारों को गुस्सा फू ट पड़ा। दुकानदार काम छोड़कर सड़कों पर उतर आए। कई मार्केटों में दुकानदारों ने ठेकेदारों के मुलाजिमों से पेड पार्किंग की पर्चियां तक छीन लीं। मार्केटों में लगे पेड पार्किंग के पोल उखाड़ दिए और बैनरों को फाड़ दिया।
साथ ही पेड पार्किंग का काम रुकवा दिया। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि अगर नगरनिगम ने पेड पार्किंग का ठेका रद्द नहीं किया, तो दुकानदार संघर्ष करेंगे। जरूरत पड़ी तो दुकानें भी बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा। लेकिन पेड पार्किंग को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंगलवार की सुबह मार्केटों में जैसे ही पेड पार्किंग की पर्ची काटने का काम शुरू हुआ। ठेकेदार के मुलाजिम दुकानदारों की पर्ची काटने के मामले में उलझ गए। इसी बीच फेज-5 एवं 3बी2 के दुकानदार इकट्ठा हो गए। साथ ही ठेकेदार द्वारा लगाए गए बैरिकेट्स हटा दिए और ठेकेदारों के मुलाजिमों से पर्चियां छीन लीं। मौके पर ही दुकानदारों ने आपात मीटिंग की। फिर दुकानदार गाड़ियों में विभिन्न मार्केटों का काम रुकवाते हुए फेज-10 की मार्केट पहुंचे।
विज्ञापन
साथ ही में लगे पोल एवं बैनर उखाड़ फेंके। इसी बीच नगरनिगम को विवाद की सूचना मिली। इसके बाद फिलहाल सभी मार्केट में पेड पार्किंग रोक दी गई। दुकानदारों ने फैसला लिया कि वे मार्केटों में पेड पार्किंग नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। दुकानदारों ने इसी मामले को लेकर मीटिंग बुलाई है। जिसमें संघर्ष की अगली रणनीति तय की जाएगी।
क्या कहते हैं नगर निगम कमिश्नर
नगरनिगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दुकानदारों के साथ मीटिंग कर ही पेड पार्किंग का फैसला लिया था। उन्होंने साफ किया कि दुकानदारों को पेड पार्किंग के कारण कोई मुश्किल आ रही है, तो उसे दूर किया जाएगा। दुकानदारों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।