फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cinema halls will open from today, only old films will be released again

आज से खुलेंगे सिनेमा हॉल, अभी पुरानी फिल्में ही फिर से होंगी रिलीज

Fri, 30 Jul 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cinema halls will open from today, only old films will be released again
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन की मंजूरी के बाद शहर के सिनेमाघर शुक्रवार से खुल जाएंगे। हालांकि सिनेमाघरों में 50 फीसदी दर्शकों की ही मंजूरी होगी। एलांते मॉल स्थित पीवीआर में पांच फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

लंबे समय बाद दर्शक बदले माहौल के बीच फिल्म देखने का आनंद लेंगे। हालांकि अभी नई फिल्में रिलीज नहीं की गई हैं, इसलिए पुरानी फिल्में ही दर्शकों को दिखाई जाएंगी। एलांते स्थित पीवीआर में मुंबई सागा, मोर्टल कॉंबैट, रूही, कुड़ियां जवान ते बापू परेशान और गॉडजिला वर्सेज कॉंग फिल्में दिखाई जाएंगी। कोरोना के चलते सिनेमाघरों की कुल सीटों में से आधी सीटों पर ही दर्शकों को बैठने की अनुमति मिली हुई है। दिशानिर्देश के मुताबिक, दर्शकों को मास्क और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना होगा।
विज्ञापन

एलांते मॉल स्थित पीवीआर संचालकों की तरफ से बताया कि उन्होंने हॉल को खोलने की तैयारी कर ली है। पूरे स्टॉफ को वैक्सीन लगवा दी गई है और फिल्म के अंतराल (इंटरवल) के बाद हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा। जैसे ही एक शो खत्म होगा तो नया शो शुरू होने से पहले पूरे सिनेमा हॉल को फिर सैनिटाइज किया जाएगा। सैनिटाइज किए जाने के कुछ देर के बाद ही अगले शो के लिए दर्शकों को हॉल के अंदर जाने दिया जाएगा। इसके अलावा खाने-पीने की चीजों को भी यूवी सैनिटाइज किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से जो भी निर्देश जारी किए गए हैं, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed