{"_id":"224325a59d4a95a6f1c978626d548e57","slug":"cii-workshop-open-learning-vijay-thandani","type":"story","status":"publish","title_hn":" ओपन लर्निंग सिस्टम को इन्होंने बताया समय की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपन लर्निंग सिस्टम को इन्होंने बताया समय की मांग
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 26 Nov 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में क्वालिटी एजुकेशन से ही विकास की मजबूत नींव रखी जा सकती है। क्वालिटी एजुकेशन के लिए सिस्टम और सोच में बदलाव जरूरी है।
इंडस्ट्री और अकादमी के बीच मजबूत गठबंधन, नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग, मौजूदा कोर्स में बदलाव और बेहतर रिसर्च बहुत जरूरी है।
कुछ इस तरह के विचार सेक्टर-31 स्थित सीआईआई में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के एकेडमिशियन, कारपोरेट्स से जुड़ी हस्तियों, कंसलटेंट और फाइनेंसर ने व्यक्त किए।
सीआईआई की ओर से क्वालिटी एजुकेशन को लेकर एक दिवसीय ‘एजुकेशन-स्केलेबल विद इनक्लूसिवनेस’ थीम पर वर्कशॉप आयोजित की गई। दिन भर चली वर्कशॉप में पंजाब और हरियाणा राज्य सरकार में शिक्षा से जुड़े अधिकारियों ने अपनी सरकारों के विजन को लेकर अपनी बात रखी।
इस मौके पर एक्सपर्ट ने कहा कि इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से युवाओं को डिग्री या कोर्स नहीं मिल रहे हैं।
कार्यक्रम में सीआईआई नार्दर्न रीजन स्पेशल टास्क फोर्स ऑन स्किल एंड एजूकेशन के चेयरमैन विजय के थंडानी ने कहा कि हायर एजूकेशन में क्वालिटी और एनरोलमेंट का लक्ष्य 12 से 19.4 फीसदी किया गया है।
विज्ञापन
लेकिन इसे 30 फीसदी तक ले जाने के लिए एजुकेशन सिस्टम को अपग्रेड करना होगा। हरियाणा सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन धनपत सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि कारपोरेट सेक्टर को भी एजुकेशन फील्ड में निवेश करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस मामले में एजुकेशन सिटी जैसी पहल की है। पंजाब सरकार में टेक्निकल एजुकेशन निदेशक बी पुरुसार्था ने कहा कि मल्टी स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और वोकेशनल प्रोग्राम से कम पढ़े युवाओं के लिए भी रोजगार के अच्छे अवसर पैदा किए जा रहे हैं।
ओपन लर्निंग से मिली नई दिशा : डा. शितांशू
कार्यक्रम में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन लर्निंग के चयेरमैन डा. शितांशू सेखर जेना ने कहा कि ई-लर्निंग, ऑनलाइन एजुकेशन से युवाओं के लिए पढ़ाई के नए रास्ते खुले हैं।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में जरूरत युवाओं की पसंद और इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से शिक्षा का नया करिकुलम तैयार किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि देश भर में 60 लाख युवा ओपन लर्निंग स्कूल से जुड़े हुए हैं। ऑनलाइन पढ़ाई ने दूरियों को कम कर दिया है। अब मीलों दूर बैठा युवा अपने घर पर ही डिग्री हासिल कर रहा है।
उन्होंने बताया कि एग्जामिनेशन सिस्टम भी च्वॉयस बेस्ड करने से युवाओं में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है।
लालड़ू में बनेगा 15 करोड़ की लागत से टीचिंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट
पंजाब में प्रिंसिपल सेक्रेटरी टेक्निकल एजुकेशन एआर तलवार ने बताया कि पंजाब स्किल डेवलपमेंट के लिए नए प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। उन्होंने बताया कि अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा और होशियारपुर में चार मल्टी स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे।
तलवार ने बताया कि बेहतर फैकल्टी के लिए सरकार लालड़ू में 15 करोड़ की लागत से टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट शुरू करने की तैयारी में है। पंजाब में 3.5 करोड़ की लागत से सेंटर फॉर एक्सीलेंस खुलेंगे।
टेक्निकल और कालेज स्तर पर खाली पड़े पदों पर 1000 शिक्षकों की नियुक्ति अगले 6 महीने में करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि जालंधर में स्पोर्ट्स और लुधियाना में गारमेंट जैसे उद्योगों को ध्यान में रखकर युवाओं को तैयार किया जाएगा।
शिक्षकों को किया सम्मानित
सीआईआई की ओर से सोमवार को आयोजित एजुकेशनल क्वालिटी पर आयोजित वर्कशॉप में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया गया।
सम्मान पाने वालों में जनता माडर्न पब्लिक स्कूल मौजपुर दिल्ली के एचके शर्मा, डीटीईए स्कूल मोटी बाग दिल्ली की डा. इंदिरा, एसआर कैपिटल स्कूल दिल्ली की बिंदू कुमारी, एमएन माडर्न स्कूल शीलापुर की रीना खान, दीपालया(एनजीओ) की गीता जोशी को सम्मानित किया गया।