फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CII Fair in Sector 17 prade ground

मौज मस्ती और शापिंग करनी है तो यहां आएं

Sat, 26 Oct 2013 12:25 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Oct 2013 12:25 PM IST
विज्ञापन
 CII Fair in Sector 17 prade ground
कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) का चार दिवसीय चंडीगढ़ फेयर सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में शुक्रवार से शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा ने किया।
विज्ञापन


पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी मेला देखने पहुंचे। मेले के उद्घाटन मौके पर केके शर्मा ने कहा कि मेला भारत और पाकिस्तान के रिश्तों को और प्रगाढ़ कर रहा है।
विज्ञापन


मेले में पाकिस्तानी स्टालों की संख्या बढ़ना व्यापार के विकास का संकेत है।

सीआईआई चंडीगढ़ के रीजनल डायरेक्टर पिकेंदर पाल सिंह ने बताया कि मेले में 230 से ज्यादा स्टॉल और बारह शो हैं। एनएसआईसी इस मेले में स्माल स्केल इंडस्ट्री को लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबार्ड, जियोनी स्मार्ट फोन, एसबीआई, एसबीओपी मेले के एसोसिएट पार्टनर हैं। आटो शो में मारुति, टाटा और हीरो ने भी अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।  

पाकिस्तानी सूट बने आकर्षण का केंद्र
चंडीगढ़ फेयर में साठ पाकिस्तानी स्टालों में सजे सूट और जूतियां महिलाओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें कढ़ाई सूट, पैक्ड फूड आइटम, आर्टिफिशियल फ्लावर, पर्स, बैग आदि शामिल रहे।

पाकिस्तान से आए ओनिक्स के स्टाल में चार हजार रुपये का ओनिक्स का फोन, डेढ़ लाख रुपये का फ्लावर पॉट भी यहां हैं। महिलाओं ने सूट,आर्टिफिशियल फ्लावर, पर्स, बैग आदि सामान खरीदे।

फेयर में छाईं सिटी की महिलाएं
सीआईआई के चंडीगढ़ फेयर में सिटी की महिलाएं छा गईं। सोशल एक्सपो हो, स्फूर्ति प्रोजेक्ट हो या एसोसिएशन ऑफ वुमन इंटरपरिन्योर, सभी के उत्पादों ने खरीदारों को आकर्षित किया।

इसमें ज्यादातर एनजीओ हैं जो खुद तैयार किए गए फुटवियर, फुलकारी आदि लेकर आए हैं। एसोसिएशन ऑफ वुमन इंटरपरिन्योर एंड कैरियर वुमन की चेयरपर्सन डॉ. मंदीप शर्मा ने कहा कि महिलाओं की यह रेंज जबरदस्त है।


कुछ में आस्ट्रेलियन डायमंड की रेंज है। फुलकारी क्लस्टर की फाउंडर रेखा मान ने कहा कि शॉपिंग फेस्ट में उनको अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कराची

से आए सितवत मार्बल के लइक अहमद ने कहा कि  वे सीआईआई से 2002 से जुड़े हैं। यहां ओनेक्स के आइटम काफी पसंद किए जाते हैं। पहले भी लोगों ने यहां खरीदारी की हैं और लगातार इंक्वायरी आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed