फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CID is Collecting data of Enhancement opponents

एन्हांसमेंट विरोधियों की कुंडली खंगाल रही सीआईडी, इन प्लॉट आवंटियों का जुटाया जा रहा डाटा

Fri, 13 Nov 2020 06:48 PM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Nov 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
CID is Collecting data of Enhancement opponents
सांकेतिक तस्वीर।

सीआईडी का अमला हरियाणा में एन्हांसमेंट के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले प्लॉट आवंटियों की कुंडली खंगालने में जुट गया है। बरोदा उपचुनाव में हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कॉन्फेडरेशन द्वारा गठबंधन प्रत्याशी की खिलाफत करने के बाद उसके राज्य संयोजक के अलावा जिला संयोजकों और कार्यकारी समिति के सदस्यों की जानकारी सीआईडी ने जुटाना शुरू किया है।

विज्ञापन


क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (सीआईडी) के कर्मचारी पदाधिकारियों के घर जाकर नाम, फोन नंबर, परिजन के नाम, साधन, राजनीतिक दलों से संबंध के अलावा पूरा पुराना इतिहास सत्यापित कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार कॉन्फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों की जानकारी जुटाकर सरकार को सौंपा जाएगा।  
विज्ञापन


कॉन्फेडरेशन का आंदोलन तेज होता जा रहा है। इसमें भाजपा से जुड़े प्लॉट आवंटी भी शामिल हैं। बरोदा के बाद अब कॉन्फेडरेशन के राज्य संयोजक यशवीर मलिक ने पंचकूला और अंबाला नगर निगम चुनाव में भी गठबंधन सरकार के प्रत्याशियों की खिलाफत का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंच जुटाई व्यक्तिगत जानकारी

गुरुवार को सीआईडी कर्मचारी कॉन्फेडरेशन संयोजक यशवीर मलिक के हिसार स्थित निवास पहुंचे। उन्होंने फॉर्म में भरा कि कितने बच्चे हैं, उनके नाम, पत्नी का नाम, कितने भाई हैं, कहां रहते हैं, कितनी बहनें हैं और कहां रहती हैं। उनका सबका नाम और पता नोट किया। कॉन्फेडरेशन के कितने पदाधिकारी हैं, राज्य स्तर पर कोई और संगठन इसका विरोध कर रहा। किसी राजनीतिक पार्टी के साथ कोई संबंध तो नहीं है।

जिलों में इनसे कर चुके पूछताछ
रोहतक जिला संयोजक रमेश खासा से जिला पदाधिकारियों के नाम, पते और अन्य जानकारी ली। जींद जिला संयोजक रामनिवास डिगाना, पानीपत में जिला संयोजक बलजीत सिंह व भीम सिंह राणा, सिरसा में राजपाल सिंह व फतेहाबाद में बलदेव बजाज का पूरा डाटा एकत्रित किया है। अनेक कार्यकारी समिति सदस्यों से भी जानकारी ली है।

दूसरी गणना की राशि तुरंत अपडेट करें : मलिक
कॉन्फेडरेशन राज्य संयोजक यशवीर मलिक ने कहा कि सरकार एन्हांसमेंट की दूसरी गणना की राशि 62 हजार प्रभावित प्लॉट आवंटियों के खातों में तुरंत अपडेट करे, उनका विरोध उसी समय खत्म हो जाएगा। तीन जजों की कमेटी की रिपोर्ट हूबहू लागू की जाए। कोर्ट के अवार्ड और शहरी विकास प्राधिकरण के नोटिस जारी करने के बीच की अवधि का ब्याज नहीं वसूला जा सकता। सरकार यह भी बताए कि सीआईडी कर्मी किस उद्देश्य से उनका व पदाधिकारियों का रिकॉर्ड घर-घर जाकर जुटा रहे हैं।

2016 से शुरू हुआ कॉन्फेडरेशन का आंदोलन

एन्हांसमेंट की बढ़ी हुई राशि के विरोध में कॉन्फेडरेशन ने 2016 में हिसार से विरोध शुरू किया था। इसके बाद पानीपत व अन्य जिलों के प्रभावित आवंटियों से संपर्क किया गया। 23 मार्च 2017 को कॉन्फेडरेशन की पहली बैठक हुई। जिसमें 16 जिलों में प्रभावित प्लॉट आवंटियों की इकाईयां गठित कर संघर्ष शुरू किया गया।

सुलझने के बजाए उलझता जा रहा मामला
एन्हांसमेंट की दूसरी गणना लगभग पूरी हो चुकी है। सरकार ने दो अक्तूबर से खातों में राशि अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था लेकिन पूरा नहीं हुआ। आवंटियों को यही जानकारी नहीं है कि दूसरी गणना के बाद अब उन्हें कितनी राशि जमा करानी है। इसे लेकर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं। 

सरकार जानना चाह रही राजनीति से प्रेरित तो नहीं विरोध
एन्हांसमेंट के विरुद्ध प्लॉट आवंटियों के आंदोलन को देखते हुए प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। सरकार खुफिया एजेंसियों के जरिए यह जानना चाह रही है कि हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कॉन्फेडरेशन का आंदोलन कहीं राजनीति से प्रेरित तो नहीं है। चूंकि, कॉन्फेडरेशन लंबे समय से आंदोलन चलाए हुए है।

इसमें भाजपा से जुड़े लोग भी हैं लेकिन एन्हांसमेंट के मामले में अपनी ही सरकार के खिलाफ हैं। सीआईडी के जरिए यह पता लगाने की कोशिश है कि कोई दल विशेष तो कॉन्फेडरेशन को आंदोलन के लिए व सरकार के खिलाफ तो नहीं उकसा रहा। इस मामले में सरकार के बड़े-बड़े अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। कोई भी कुछ बोलकर मुसीबत मोल नहीं लेना चाहता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed