फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CIA recovered 100 grams of heroin and arrested one

Chandigarh News: सीआईए ने 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक को दबोचा

Wed, 27 Mar 2024 04:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
CIA recovered 100 grams of heroin and arrested one
मोहाली। खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ मोहाली कैंप के प्रभारी इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंह की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशों पर जिले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान सीआईए स्टाफ की पुलिस पार्टी ने टीडीआई सिटी के गेट के पास पैदल जा रहे एक युवक की संदेह के आधार पर जांच के दौरान उसके पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।इस संबंध में उक्त व्यक्ति विक्रम उर्फ विक्की निवासी गांव खिलचिया, जिला फिरोजपुर के खिलाफ थाना बलौगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि विक्रम उर्फ विक्की की उम्र करीब 27 साल है और उसने शादी नहीं की है। विक्रम ने 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और वर्तमान में ग्रीन एन्क्लेव टीडीआई सिटी में किराए पर रहता है।प्रवक्ता के मुताबिक यह शख्स पैसे कमाने के लालच में फिरोजपुर से हेरोइन लाकर खरड़ और मोहाली इलाके में सप्लाई करता था। उसके खिलाफ पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को अदालत में पेश कर दोर दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है कि यह हेरोइन किससे आती है और वह इसे आगे किसे सप्लाई करता है ताकि नशे की सप्लाई की चेन तोड़ी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed