{"_id":"f0670c6fbaeb682794d8f02a458f16ac","slug":"cia-2-organized-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब यहां सीआईए-टू लगाएगी क्राइम पर लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब यहां सीआईए-टू लगाएगी क्राइम पर लगाम
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Fri, 07 Feb 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
क्राइम कंट्रोल करने के लिए पंचकूला पुलिस ने सीआईए-टू (क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी) का गठन किया है। सब इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को सीआईए-टू का इंचार्ज बनाया गया है। इसके अलावा अन्य स्टाफ भी मुहैया कराए गए हैं।
सीआईए-टू मुख्य तौर पर पिंजौर व कालका क्षेत्र में एक्टिव रहेगा। पहले सिर्फ एक ही सीआईए काम कर रही थी। अमर उजाला ने 19 जनवरी के अंक में खबर प्रकाशित कर बताया था कि पंचकूला पुलिस में सीआईए-टू बनाने की तैयारी की जा रही है।
शहर में लूट, स्नैचिंग व चोरियों पर लगाम लगाने के लिए क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी-टू (सीआईए-टू) बनाने का निर्णय लिया गया था। दरअसल पंचकूला में पहले सीआईए और डिटेक्टिव स्टाफ था, जो पंचकूला में क्राइम पर लगाम लगाने और उसे सुलझाने का काम करते थे।
विज्ञापन
दोनों ही स्टाफ में पर्याप्त पुलिसकर्मी और जांच अधिकारी थे। करीब डेढ़ साल पहले डिटेक्टिव स्टाफ को भंग कर दिया गया था और सिर्फ सीआईए ही रह गई थी। एक बार फिर से दूसरा स्टाफ बनाने की दिशा में काम किया गया था, जो अब पूरा हो गया है और स्टाफ तैनात कर दिया गया है।