{"_id":"585a75c04f1c1b6752e393ca","slug":"chrysanthemum-flower-scent-mahka-pu-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदाउदी के फूलों की खुशबू से महका पीयू कैंपस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदाउदी के फूलों की खुशबू से महका पीयू कैंपस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Dec 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
गुलदाउदी प्रदर्शनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी यूनिवर्सिटी का कैंपस बुधवार को फूलों की भीनी-भीनी खूश्बू से महक उठा। यह खुशबू थी उन दो हजार किस्म के गुलदाउदी के उन फूलों से उठ रही थी जो यूनिवर्सिटी में आयोजित आठवीं गुलदाउदी प्रदर्शनी में थे। इसका उद्घाटन वीसी डा. जसपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
गुलदाउदी की इस प्रदर्शनी में विभिन्न कैटेगरी में गुलदाउदी के मुकाबले कराए गए। इसमें पंजाब हार्टीकल्चर विभाग, बारादरी गार्डन पटियाला, यूनिवर्सिटी माडल स्कूल, बाटनी विभाग, कुतबनपुर नर्सरी, नेशनल नर्सरी, सरकारी नर्सरी और प्राइवेट नर्सरियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
डा. एचएस ग्रेवाल प्रोफेसर फ्लोरीकल्चर और लैंडस्केपिंग विभाग पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना, डा. परमिंदर सिंह प्रोफेसर फ्लोरीकल्चर एवं लैंडस्केपिंग विभाग पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी लुधियाना ने प्रतियोगिता की इंट्री को जज किया। वीसी डा. जसपाल सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
प्रदर्शनी के बारे में उपमंडल इंजीनियर रूपिंदर कौर मान ने बताया कि इस प्रदर्शनी में पंजाबी यूनिवर्सिटी के हार्टीकल्चर विंग की ओर से गुलदाउदी की 2000 किस्में गमलों में प्रदर्शित की गई हैं। डीन अकादमिक मामले डा. गुरनाम सिंह, रजिस्टरार डा. देविंदर सिंह, डा. जगजीत कौर, डा. अमृतपाल कौर आदि भी इस मौके पर मौजूद रहे।