फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Christmas and Holly Day special train

क्रिसमस पर शिमला जाने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी

Tue, 03 Dec 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़/शिमला
अमर उजाला, चंडीगढ़/शिमला Updated Tue, 03 Dec 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
Christmas and Holly Day special train

कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर क्रिसमस से हॉली डे स्पेशल ट्रेन चलना शुरू हो जाएगी। एडवांस बुकिंग में तेजी और वेटिंग लिस्ट में बढ़ोतरी के चलते रेलवे प्रबंधन ने इस ट्रेन को चलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए शिमला का रुख करने वाले सैलानियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

रेलवे स्टेशन कालका के स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। पहाड़ों की रानी शिमला में क्रिसमस व न्यू ईयर सेलिब्रेशन का प्रोग्राम बना रहे सैलानियों को इसका फायदा होगा।
विज्ञापन


विश्व धरोहर घोषित कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन में क्रिसमस के दौरान सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसे देखते हुए रेलवे क्रिसमस से पहले (21 दिसंबर संभावित तिथि) हॉली डे स्पेशल ट्रेन चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिमला आने के लिए सैलानी सड़क व वायु मार्ग की अपेक्षा टॉय ट्रेन को अधिक तवज्जो देते हैं।

समुद्र तल से करीब 2000 मीटर की ऊंचाई पर टॉय ट्रेन में सफर के दौरान ठंडी हवाओं व हसीन वादियों का आनंद सैलानियों को अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करता है।

कालका के रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि क्रिसमस व न्यू ईयर को लेकर वेटिंग लिस्ट में बढ़ोतरी के आधार पर मुख्य कार्यालय से अनुमति के बाद हॉली डे स्पेशल शुरू कर दी जाएगी।


गाड़ी चलने का समय
कालका से शिमला : 12:45 बजे
शिमला से कालका : 9:25 बजे

किराया
प्रति सीट 36 रुपये
समय
कालका से शिमला का सफर 5:30 घंटे

रेल लाइन में 102 सुरंगें, 800 पुल
कालका-शिमला रेलवे लाइन 1903 में बिछाई गई थी। रेलवे ट्रक के घुमावदार मोड़ सैलानियों को खासा रोमांचित करते हैं। रेलवे ट्रैक पर कालका और शिमला के बीच 102 सुरंगें और 800 पुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed