फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Christian community in Punjab raised demand to register case against Dhirendra Krishna Shastri

Punjab: धीरेंद्र शास्त्री पर केस दर्ज करने की उठी मांग, ईसाई समुदाय ने कहा- माफी मांगें नहीं तो पुतले फूंकेंगे

Tue, 24 Oct 2023 10:45 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

ईसाई समुदाय के लोगों ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सोची-समझी साजिश के तहत उनके धर्म के खिलाफ बयान दे रहे हैं। वह पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बागेश्वर धाम के प्रमुख के साथ जो राजनीतिक लोग हैं, वह हिंदू वोट हासिल करने के लिए ऐसी चाल चल रहे हैं।

विज्ञापन
Christian community in Punjab raised demand to register case against Dhirendra Krishna Shastri
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

पंजाब दौरे पर पहुंचे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री फिर विवादों में घिर गए हैं। उन पर केस दर्ज करने की मांग उठी हैं। धीरेंद्र शास्त्री तीन दिन तक पठानकोट में रुके। इस बीच ईसाई समुदाय ने उनके बयान पर आपत्ति जताई है। पंजाब के गुरदासपुर में ईसाई समुदाय के लोग बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नाराजगी जताई। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उनकी टिप्पणी के विरोध में ईसाई समुदाय के लोग गुरदासपुर के एसएसपी ऑफिस पहुंचे। यहां उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर मामला दर्ज करने की मांग की और अपना ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने ईसाई समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्होंने जल्द ईसाई समुदाय से माफी नहीं मांगी तो वह उनके खिलाफ धरना शुरू करेंगे और जगह-जगह उनके पुतले फूंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसाई समुदाय के लोगों ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सोची-समझी साजिश के तहत उनके धर्म के खिलाफ बयान दे रहे हैं। वह पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। बागेश्वर धाम के प्रमुख के साथ जो राजनीतिक लोग हैं, वह हिंदू वोट हासिल करने के लिए ऐसी चाल चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धीरेंद्र शास्त्री ने पठानकोट में चल रहे कार्यक्रम में ईसाई भाईचारे की तुलना विदेशी ताकतों से की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed