फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chlorine gas leak in panchkula, 30 people admitted in hospital

एक बार फिर क्लोरीन गैस लीक, तबीयत बिगड़ने पर 30 लोग पहुंचे अस्पताल

Tue, 19 Dec 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 19 Dec 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
chlorine gas leak in panchkula, 30 people admitted in hospital
Panchkula News - फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर क्लोरीन गैस लीक होने की वजह से राजीव कालोनी के 30 से अधिक लोगों की तबियत अचानक बिगड़ गई। उल्टियां, खांसी और सिरदर्द के बाद 16 प्रभावितों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जबकि 15 लोगों को चंडीगढ़ के सेक्टर-16 अस्पताल व आसपास के निजी अस्पतालों में ले जाया गया।
विज्ञापन


इसी साल सेक्टर-20 के आशियाना कॉलोनी में भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में लोगों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती करवाना पड़ा था। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक ज्ञानचंद गुप्ता सिविल अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने प्रभावितों का हाल जाना। साथ ही कहा कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


सोमवार शाम करीब 6.05 बजे राजीव कॉलोनी के ट्यूबवेल नंबर एम-33 में उस वक्त क्लोरीन गैस का रिसाव होने लगा, जब उसकी मरम्मत के लिए टीम पहुंची हुई थी। टीम में लखविंदर और बाबूराम शामिल थे। लेकिन सिलेंडर को उठाते ही लीकेेज और बढ़ गई। इसके बाद आसपास के घरों में रहने वालों को खांसी, सिरदर्द और उल्टियों के साथ बेहोशी जैसी हालत होने लगी। हालत बिगड़ते देख सभी प्रभावितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां वह उपचाराधीन हैं। हालांकि मामूली रूप से प्रभावित हुए लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। क्लोरीन गैस की चपेट में 30 से अधिक लोग आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

chlorine gas leak in panchkula, 30 people admitted in hospital
Panchkula News - फोटो : अमर उजाला
बार-बार हो रही चूक से हो सकता है बड़ा हादसा 
बार-बार क्लोरीन गैस के लीक होने की समस्या आने के बाद भी प्राधिकरण की ओर से इसे ठीक करने के लिए तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। अगर, पानी की सफाई के लिए क्लोरीनेशन प्रक्रिया के लिए जरूरी ऐहतियात बरतने में ऐसे ही कोताही होती रही। ऐसे में किसी दिन बड़ा मामला हो सकता है। कई ट्यूबवेल ऐसे हैं जहां क्लोरीन या पाइप में लीकेज की शिकायतें मिलने पर भी इसे गंभीरता से नहीं लिया जाता है।

सिलेंडर लेकर गाड़ी में हो गए रवाना, वर्ना सैकड़ों लोग आते चपेट में 
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि गैस लीकेज की समस्या को ठीक करने पहुंचे कर्मियों ने जब देखा कि लीकेज की वजह से लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं तो गाड़ी में सिलेंडर लेकर वहां से रवाना हो गए। इस वजह से कुछ देर तक ही लोग इसकी चपेट में आए। इनमें से अधिकतर को मामूली इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि चंडीगढ़ के सामान्य अस्पताल में कुछ लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed