{"_id":"0f4a2eb253b068106ead9606724fe5fa","slug":"chitkara-school-of-mass-communication","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘उड़ान’ में दिखाया, क्या है मीडिया का टैलेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘उड़ान’ में दिखाया, क्या है मीडिया का टैलेंट
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 23 Nov 2013 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितकारा स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन का सालाना फेस्ट उड़ान-13 शुक्रवार को संपन्न हो गया। फेस्ट में कई यूनिवर्सिटीज एवं मीडिया स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपना टैलेंट दिखाया।
विज्ञापन
परतियोगिता की सारी तैयारी चितकारा स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों ने की थी। प्रतियोगिताओं में संस्थान के विद्यार्थियों ने हिस्सा नहीं लिया।
इस दौरान मीडिया से जुडे़ कई विषयों पर प्रोग्राम आयोजित किए गए। इसमें आरजे हंट, न्यू लैश, ताजा खबर, ले आउट मेनिया एंड टिकल योर ब्रेन जैसे प्रोग्राम शामिल थे।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा उत्साह विद्यार्थियों ने आरजे में प्रोग्राम में दिखाया। इसमें विद्यार्थियों ने रेडियो जॉकी की नकल करने की कोशिश की।
प्रतियोगिता का दूसरा सबसे बड़ा विषय स्क्रि बल पेड था। इसमें छात्रों को कुछ शब्द दिए गए और उनसे उनके आधार पर स्टोरी को बनाने के लिए कहा गया।
क्विज प्रोग्राम में छात्रों में सवालों के जबाव देने के लिए भीड़ लगी रही। न्यूज लैश इवेंट के दौरान छात्रों ने टीवी न्यूज रीडिंग में अपनी प्रतिभा को दिखाया।
विज्ञापन
तीन सदस्यों की टीम ने ताजा खबर प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। ले आउट मेनिया में छात्रों को एक टेस्ट, विज्ञापन फोटो एवं अन्य डिजाइन के बारे में बताया गया।
फेस्ट की विशेषता यह रही कि जहां विद्यार्थियों को टैलेंट दिखाने का मौका मिला। उन्हें मीडिया ट्रेंड के बारे में भी नई जानकारियां हासिल हुईं। यूनिवर्सिटी की वाइस चासंलर डॉ. मधु चितकारा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।