{"_id":"624b4f08a1977803a05d62df","slug":"children-were-welcomed-in-school-with-sports-and-music-chandigarh-news-pkl4466656161","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल चलें हम... पहले दिन पढ़ाई से दूरी, खेल और संगीत से हुआ बच्चों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल चलें हम... पहले दिन पढ़ाई से दूरी, खेल और संगीत से हुआ बच्चों का स्वागत
विज्ञापन
बच्चे को छोड़ने स्कूल जाती महिला।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर के अधिकांश निजी स्कूलों ने सोमवार से नए अकादमिक सत्र की शुरुआत की। स्कूलों ने कक्षाएं पूरे तरीके से ऑफलाइन माध्यम में संचालित कीं। पहले दिन स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के बजाय उनका स्वागत किया गया। उन्हें सभी शिक्षकों और सहपाठियों से मिलवाया गया। बच्चों के लिए खेल, फन और संगीत गतिविधियों का आयोजन करवाया गया, जिससे उनका स्कूल में सत्र का पहला दिन यादगार हो। बच्चों को पहले दिन होमवर्क इत्यादि का बोझ नहीं दिया गया।
कोट्स...
दो साल बाद बच्चों से मिले गले
प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों से दो साल बाद मुलाकात हुई। पहले दिन बच्चों के साथ शिक्षक भी उत्साहित थे। बच्चों को सबसे मिलवाया गया। लगभग दो साल बाद छोटे बच्चों से गले लगा, बहुत सुखद अहसास रहा। पहले दिन बच्चों को खेल और फन गतिविधियां ही करवाई र्गईं। - अतुल खन्ना, निदेशक, स्ट्राबैरी स्कूल
प्रार्थना से करवाई पहले दिन की शुरुआत
ऑनलाइन पढ़ाई में बच्चे स्कूल की नियमित गतिविधियों से दूर हो गए थे। बच्चों को पहले दिन की शुरुआत प्रार्थना से करवाई। पहले दिन कोई होमवर्क नहीं दिया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को फन गतिविधियां करवाईं। कक्षा और पाठ्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी गई। - डॉ. परवीना सिंह, प्राचार्य, माउंट कार्मल स्कूल