फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children were made aware of the ill effects of drugs and took an oath to stay away from drugs

Chandigarh News: बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से करवाया अवगत, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ

Sat, 24 Feb 2024 02:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Children were made aware of the ill effects of drugs and took an oath to stay away from drugs
चंडीगढ़। सेक्टर-22 स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे डीएसपी स्पेशल क्राइम ब्रांच एसपीएस सौंधी ने बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। डीएसपी सौंधी ने कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों को नशा और उसके दुष्प्रभावों से अवगत करवाया। उन्होंने सलाह दी कि उनके दोस्त या किसी जानकार को नशे की लत लग जाए तो वह उनकी संगति में न पड़ें और उन्हें ऐसा करने से रोकें। अपने माता-पिता और स्कूल शिक्षकों को इसके बारे में बताएं जो आपका सही मार्गदर्शन करेंगे। समाज के उत्थान के लिए बच्चों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए डीएसपी सौंधी ने बच्चों को अपने सपने साकार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नशा करना है तो अपने लक्ष्य को हासिल करने का करें। पुलिस अफसर को कक्षा में उनसे बात करता देख बच्चों की जिज्ञासा जागी और उन्होंने उनसे कई रोचक सवाल पूछे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजीव कुमार भी उपस्थित रहे। प्रश्न पूछने वाले पहले पांच बच्चों को कहानियों की पुस्तक भेंट की गई। डीएसपी सौंधी बच्चों से मजाक करते हुए बोले उनका घर स्कूल के पिछली तरफ ही है। अगर उन्हें कोई बच्चा नशा करता दिखा तो वह उसे पकड़ कर डांट लगाएंगे। प्रधानाचार्य की ओर देखते हुए वह बोले उन्हें एक-दो बार ऐसे बच्चे मिले भी हैं जिन्हें वह फटकार लगा चुके हैं।
विज्ञापन




बच्चों ने पूछे यह सवाल



प्रश्न: कमांडो क्या काम करते हैं? - कुश, छठी कक्षा छात्र

उत्तर : किसी भी आतंकी या आपात थिति में मदद प्रदान करने और प्रधानमंत्री जैसी महत्वपूर्ण शख्सियतों को सुरक्षा देने का काम कमांडो करते हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड में तैनात गार्ड 24 घंटे तैयारी में रहते हैं और कोई भी गंभीर स्थिति में कम समय में घटनास्थल पर पहुंचते हैं। विशेष सुरक्षा समूह के कमांडो प्रधानमंत्री को सुरक्षा प्रदान करते हैं।
विज्ञापन




प्रश्न : क्या पुलिस 24 घंटे काम करती है? प्रभजोत सिंह, छठी कक्षा छात्र

उत्तर : पुलिस का कार्य आवश्यक सेवाओं में सम्मिलित है। पुलिस 24 घंटा काम चौकन्ना रहती है और इसमें सभी की सुबह, दिन या रात एक समय की शिफ्ट लगती है। कोई दिन में काम करता है तो कोई रात में। कोई भी दुर्घटना, हमला होने पर पुलिस वहां सबसे पहले पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रश्न: नशे बाहर देश से आते हैं या भारत में ही बनते हैं? उत्सव, आठवीं कक्षा छात्र

उत्तर : कुछ नशे हैं जिनकी तस्करी बाहर के देशों से भारत में होती है जैसे चिट्टा। वहीं अफीम का उत्पादन सीमित संख्या में लाइसेंस लेकर खुद लोग दवा बनाने के लिए करते हैं। बाहर के देशों से आ रहे नशे के पीछे दो कारण है पहला युवाओं के जीवन को तबाह करना और दूसरा पैसे कमाना। इसलिए नशे से दूर रहें और अपने जीवन को संवारें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed