फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children spread the magic of acting with the message through plays

बच्चों ने नाटकों से संदेश देने के साथ बिखेरा अभिनय का जादू

Tue, 30 Aug 2022 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Children spread the magic of acting with the message through plays
चंडीगढ़। चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की सोमवार को तीन दिवसीय कार्यक्रम ‘प्रेरणा के रंग बच्चों के संग’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत शहर के सरकारी स्कूलों और एनजीओ के छात्रों ने कार्यक्रम के पहले दिन टैगोर थिएटर में चार नाटकों का मंचन किया। सरकारी हाई स्कूल सेक्टर- 53 के छात्रों ने वरिष्ठ थिएटर अभिनेता और निर्देशक संगीता गुप्ता के निर्देशन में ‘बच्चे हैं हम बच्चे हैं’ नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन

नाटक में दिखाया गया कि अनमोल अभी स्कूल से आया है। न कपड़े बदले और न खाना खाया और धम्म से टीवी देखने के लिए बैठ गया। तभी मां आती है और कहती है जल्दी खाना खा और ट्यूशन जा। मां की भूमिका में सेक्टर-53 के सरकारी हाई स्कूल के आठवीं कक्षा की छात्रा माहिनी सिंह ने जब यह संवाद किया तो सभी ने जोरदार तालियां बजाकर उसका उत्साह बढ़ाया। यह दमदार और आकर्षक संवाद नाटक ‘बच्चे हैं हम बच्चे हैं’ में हुआ। साड़ी पहनी छात्रा के इस दमदार अभिनय ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आधे घंटे के नाटक में बच्चों ने शिक्षा के महत्व को दोहराया और दिखाया कि पढ़ाई कितनी दिलचस्प हो सकती है। गुरिंदर, राज, गुरप्रीत, सुखविंदर और मणि ने प्रस्तुति दी। ढोलक और कांगो पर शिवम और हारमोनियम पर सुदेशना ने योगदान दिया।
विज्ञापन

‘परी’ में छात्रों ने दी दोस्ती की सीख
इसके बाद गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-13 के छात्रों द्वारा स्कूल के बच्चों ने नाटक ‘परी’ का मंचन किया। चैनिस गिल और प्रदीप गिरि द्वारा निर्देशित इस नाटक में एकजुट रहने के महत्व बताया गया। इसमें समझाया कि कैसे एक गलतफहमी दोस्तों के बीच एक खूबसूरत रिश्ता खराब कर सकती है। विनय ने संगीत और शिवम ने वाद्य पर योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता का दिया संदेश
मोती राम आर्य स्कूल सेक्टर-27 के छात्रों ने विनोद भारती और अभिमन्यु इमरोज के मार्गदर्शन में आसपास स्वच्छता बनाए रखने की जरूरत बताते हुए नाटक ‘कूड़ा मल प्राइवेट लिमिटेड’ प्रस्तुत किया। इस नाटक का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को उजागर करना था।

‘अब तो समझो’ में वास्तविक जीवन को दिखाया
अंत में गवर्नमेंट हाईस्कूल सेक्टर-54 के छात्रों ने नाटक ‘अब तो समझो’ का मंचन किया। यह चित्रण वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है जिसमें बच्चों ने माता-पिता और अभिभावकों को उनकी आकांक्षाओं और सपनों पूरा करने के लिए मनाने का प्रयास किया। इस मौके पर स्कूलों के प्रिंसिपल गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर- 53 के सुमन जायसवाल, गवर्नमेंट हाई स्कूल सेक्टर- 54 कुलदीप कौर, मोती राम आर्य स्कूल सेक्टर- 27 की सीमा बीजी और गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर -13 के राजेश कुमार ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान अकादमी के अध्यक्ष अतुल शर्मा, उपाध्यक्ष बलकार सिद्धू और सचिव जीत सिंह भी उपस्थित थे। अतुल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की यह प्रस्तुति 31 अगस्त तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed