फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children sitting on Harish Rawat's shoulder shouted slogans in support of farmers

जब हरीश रावत के कंधे पर बैठ बच्चों ने किसानों के समर्थन में लगाए नारे

Wed, 10 Mar 2021 02:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Children sitting on Harish Rawat's shoulder shouted slogans in support of farmers
चंडीगढ़। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब व चंडीगढ़ के कांग्रेस पार्टी के प्रभारी हरीश रावत मंगलवार शाम किसानों के समर्थकों से मिलने के लिए मटका चौक पर पहुंचे। इस दौरान नारे लगा रहे छोटे बच्चों को हरीश रावत ने अपने कंधे पर बैठा लिया। उनके कंधे पर बैठे बैठे बच्चे किसानों के समर्थन में और केंद्र सरकार के विरोध में नारे लगाते रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भी साथ थे।
विज्ञापन

इस दौरान हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ है। सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए। मटका चौक पर हरीश रावत के पहुंचने की खबर मिलते ही कांग्रेसी पहुंच गए। रावत किसान समर्थको मिलने जाते तो कांग्रेसी ही उन्हें घेर लेते। इससे किसान समर्थक परेशान दिखे।
विज्ञापन

इस मौके पर रावत के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला, पार्षद रविंदर कौर गुजराल, गुरबख्श रावत, एचएस लक्की, एएस गुजराल, भूपिंदर सिंह बडहेड़ी, यादविंदर मेहता, बलराज सिंह, कृष्ण लाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, हरीश रावत के जाने के बाद मजदूर नेता शिव कुमार और नौदीप कौर ने भी मटका चौक पर पहुंचकर किसानों के आंदोलन को समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed