{"_id":"52cf99167c4ca1d677237248c7d22074","slug":"children-show-plight-of-women-on-stage-through-dance","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक समारोहः डांस कर मंच पर दिखाया नारी शोषण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक समारोहः डांस कर मंच पर दिखाया नारी शोषण
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Mon, 25 Nov 2013 08:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित मानव मंगल स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक समारोह के दूसरे दिन स्कूल के सभागार में बच्चों ने एक के बाद एक शानदार कार्यक्रम पेश किए।
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के जस्टिस महेश ग्रोवर समारोह के मुख्य अतिथि थे। इतनी सी खुशी...’गीत पर बच्चों के प्रार्थना डांस के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत हुई।
इसके बाद बच्चों ने शरहदें एवं टाइम आउट पर रंगारंग प्रस्तुति दी। महिलाओं के शोषण को बच्चों ने डांस के साथ बखूबी पेश किया। मानव गतिविधियों के कारण बिगड़ती जा रही पर्यावरण व्यवस्था के संतुलन को बनाए रखने के लिए ‘हमारा गौरव बचाओ’ थीम पर बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
एक पौराणिक नृत्य सिद्धि विनायक ने दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर कर दिया। किंडर गार्डन के छात्रों के युगल नृत्य की सभी ने सराहना की।
स्कूल के प्रिसिंपल संदीप सरदाना ने अपने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट में स्कूल की उपलब्धियों का उल्लेख किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में पुरस्कार जीतने वाले 45 छात्रों को सम्मानित किया।
रजत हुड्डा और दसवीं कक्षा की इकजोत कौर को अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी ओलंपियाड में हरियाणा में प्रथम स्थान लेने पर पुरस्कार दिया। आठ शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।