फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Children's film festival to be held in Chandigarh

चंडीगढ़ में होगा चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल, प्रशासक के सलाहकार ने दी मंजूरी

Tue, 19 Jan 2021 10:56 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Children's film festival to be held in Chandigarh
चंडीगढ़। शहर में जल्द ही एक चिल्ड्रन फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होगा। इसमें शहर में रहने वाला कोई भी बच्चा भाग ले सकेगा। इसकी स्क्रीनिंग सेक्टर-17 के प्लाजा पर होगी। इस फेस्टिवल का आयोजन सेक्टर-36 स्थित अलायंस फ्रांसिस करेगा। मंगलवार को प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने इसकी मंजूरी दे दी है। आने वाले दिनों में इसके नियमों को जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अलायंस फ्रांसिस के निदेशक ओपेली बेलिन और कल्चर को-ऑर्डिनेटर शिल्पी शर्मा की प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के साथ एक बैठक हुई। बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों में सेक्टर-17 व रोज गार्डन अंडरपास में एक पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सिटी म्यूजियम ऑडिटोरियम में 28 जनवरी को 'स्पेस एंड टाइम' विषय पर एक विशेष टॉक का आयोजन किया जाएगा। प्रशासक के सलाहकार ने अलायंस फ्रांसिस को कक्षाएं भी लगाने की इजाजत दे दी है। यहां पर फ्रेंच भाषा सीखने के लिए विद्यार्थी कक्षाएं लगाते हैं। हालांकि, प्रशासक के सलाहकार ने कहा है कि संस्थान को कोरोना वायरस के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed