फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child Rape Case Convicted Death Penalty Converted in Life prisonment by High Court

8 साल की मासूम से दुष्कर्म और उसकी हत्या के दोषी की फांसी उम्रकैद में तब्दील, जानिए मामला

Tue, 11 Feb 2020 10:50 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 11 Feb 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Child Rape Case Convicted Death Penalty Converted in Life prisonment by High Court
सांकेतिक तस्वीर
आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने के दोषी की फांसी की सजा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उम्रकैद में तब्दील कर दिया है। अब वह अपनी आखिरी सांस तक जेल की सलाखों के पीछे रहेगा। दोषी सन्नी ने सेशन कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
विज्ञापन


मामला रेवाड़ी में जून 2018 का है  जब 8 साल की नाबालिग और उसका बीमार भाई घर पर अकेला था। जब अभिभावक घर पहुंचे तो उन्हें उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने बेटी की तलाश करना शुरू कर दिया। इस दौरान सन्नी भी उनके साथ नाबालिगा को ढूंढने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान सन्नी बार-बार अपने बयान बदल रहा था जिससे शिकायतकर्ता को उस पर शक हुआ और उन्होंने उसे उसका घर खोलने को कहा तो वह डर गया। इस दौरान उसने कबूल किया कि उसने ही शिकायतकर्ता की बेटी को किडनैप किया था और इसके बाद उससे दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या करने के बाद शव को इलमारी में छुपा दिया था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और रेवाड़ी की सेशन कोर्ट ने इसे बेहद ही संगीन और रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस करार देते हुए सन्नी को दोषी मान फांसी की सजा सुना दी थी।

हाईकोर्ट ने अब सन्नी की फांसी की सजा के आदेश को बदलते हुए उसे आजीवन कारावास यानि की मृत्यु तक कारावास में रखे जाने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed