{"_id":"6809f9dcbd1f15620807efaf","slug":"child-fell-from-the-second-floor-and-got-stuck-in-the-electric-wires-in-chandigarh-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: दूसरी मंजिल से गिरा बच्चा बिजली की तारों में अटका, लोगों ने डंडे से हटाया तो गिरा नीचे, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: दूसरी मंजिल से गिरा बच्चा बिजली की तारों में अटका, लोगों ने डंडे से हटाया तो गिरा नीचे, Video
Thu, 24 Apr 2025 02:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:14 PM IST
सार
बच्चा अपनी मां के साथ विकास नगर में आया था। दूसरी मंजिल पर खेलते समय वह अचानक नीचे गिर गया और तारों में अटक गया।
विज्ञापन
तारों पर फंसा बच्चा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के विकास नगर मौली जागरॉ में वीरवार सुबह एक 11 साल का बच्चा सूर्य दूसरी मंजिल पर खेलते खेलते छत से गिर गया। छत से गिरकर सौरव गली से गुजर रही बिजली की लो टेंशन तारों में जाकर फंस गया। स्थानीय लोगों ने लकड़ी का डंडा मार कर उसे तारों से छुड़वाया लेकिन वहां से छूट कर बच्चा नीचे जमीन पर गिर गया। जिसको तुरंत सेक्टर 6 पंचकूला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बच्चे को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
बच्चा विकास नगर के मकान नंबर 1886 में अपनी मां संगीता के साथ आया हुआ था। उसकी मां संगीता यही रहने वाले नूतन कुमार के पास समोसे, नूडल्स और मोमोज आदि बनाने का काम करती है। बच्चा भी उसके साथ ही वीरवार को घर से आ गया था और वह खेलते खेलते कब नीचे पर गिर गया, किसी को पता ही नहीं चला। जब लोगों ने बच्चे को बिजली की तारों में लटके देखा तो शोर मचाया। इसके बाद किसी तरह नूतन कुमार और अन्य लोगों ने डंडा मार कर उसे तारों के जंजाल से छुड़वाया।