फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   child death due to falling from 70 feet high building

पतंग लूटने गया बच्चा 70 फुट ऊंची छत से गिरा, मौत

Fri, 29 Jan 2016 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 29 Jan 2016 04:34 PM IST
विज्ञापन
child death due to falling from 70 feet high building

पतंग लूटने गया आठ साल का बच्चा 70 फुट ऊंची छत से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जालंधर की है। बच्चे की पहचान मॉडल हाउस रोड निवासी गौरव के रूप में हुई। इस घटना से पूरे इलाके में कोहराम मच गया और माहौल गमगीन हो गया।

विज्ञापन


मॉडल हाउस का रहने वाला गौरव दशमेश पब्लिक स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था। वीरवार को स्कूल में छुट्टी थी, जिस वजह से वह घर पर ही था। गौरव घर की छत पर पतंग को उड़ते देख रहा था।
विज्ञापन


इस बीच एक पतंग कटकर बगल में स्थित हैंडटूल की फैक्टरी की छत पर गिरी, जिसको पकड़ने के लिए गौरव ने घर की छत से फैक्टरी की छत पर छलांग लगा दी।

इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह फैक्टरी की छत से 70 फुट नीचे गली में गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की खबर सुनकर गौरव की मां ममता बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के लोगों ने बताया कि गौरव के पिता कुवैत में काम करते हैं। गौरव की एक छोटी बहन जैसिका है। पूरे इलाके का माहौल गमगीन था। लोगों के मुताबिक गौरव पूरे मोहल्ले और गली में सबका लाडला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed