{"_id":"5fce432c6c6ed21d633ffdb2","slug":"child-care-rescued-teenager-who-came-out-of-home-for-suicide-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या करने जा रहे किशोर को चाइल्ड केयर ने बचाया, बोला- मां का प्रेमी करता है ये हरकतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या करने जा रहे किशोर को चाइल्ड केयर ने बचाया, बोला- मां का प्रेमी करता है ये हरकतें
Mon, 07 Dec 2020 08:39 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Dec 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
एक 14 साल का किशोर घर से आत्महत्या करने को निकला था। किसी अजनबी ने रास्ते में उसे बदहवास सा देखा तो तुरंत चाइल्ड केयर हेल्पलाइन पर फोन कर दिया। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी हरप्रीत कौर के मुताबिक तुरंत मौके पर उनकी टीम गई और बच्चे को चाइल्ड केयर सेंटर लाई। यहां बच्चे ने जो बयान दिया उसने सभी को हिला दिया।
विज्ञापन
बच्चे ने बताया कि उसकी मां का प्रेमी उसके व उसकी पांच साल की बहन के साथ गलत हरकतें करता है। इस कारण वह परेशान होकर घर से भाग निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया है। थाना अर्बन एस्टेट के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रौणी सिंह ने बताया कि बच्चे के मुताबिक उसकी मां पिछले कुछ समय से उसके पिता से अलग रहती है।
विज्ञापन
वह व उसकी पांच साल की बहन मां के साथ रहते हैं। मां के आरोपी से संबंध हैं, जो एक प्रॉपर्टी डीलर है। आरोपी उसे व उसकी बहन से गलत हरकतें करता और आए दिन उसे परेशान करता था। इस कारण वह एक दिसंबर को घर से आत्महत्या करने के लिए निकला था। बच्चे के बयान पर पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर खिलाफ के केस दर्जकर लिया है। पुलिस के मुताबिक बच्चे की मां बेटी को साथ लेकर घर से फरार हो गई है। जैसे ही वह मिलती है, उसके भी मामले में बयान लिए जाएंगे। आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन