{"_id":"eecaf0b7bcce2e085733f33e91b75576","slug":"chief-secretary-shakuntala-jakhu-husband-will-join-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल होंगे मुख्य सचिव के पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा में शामिल होंगे मुख्य सचिव के पति
हिमांशु मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Sep 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा की मुख्य सचिव शकुंतला जाखू के पति और पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव रमिंद्र जाखू भाजपा में जाएंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग इस मामले में स्वतःसंज्ञान लेते हुए शकुंतला को उनके पद से हटा भी सकता है।
विज्ञापन
रमिंद्र जाखू ने बुधवार देर रात हरियाणा के भाजपा के चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। मुलाकात रात 11 बजे वसंत कुंज के जेपी होटल में हुई। यह मुलाकात पंजाब के उद्योग मंत्री के राजनीतिक सलाहकार संजय गर्ग ने कराई।
विज्ञापन
इस मुलाकात के बाद हरियाणा की नौकरशाही में भूचाल आना तय है क्योंकि अभी राज्य में आदर्श आचार संहिता नहीं लागू हुई है। इसलिए माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य सचिव को पद से हटाने की पहल कर सकते हैं।
विज्ञापन
जाखू ने विजयवर्गीय से मुलाकात की पुष्टि तो की, मगर और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि जाखो ने पार्टी में शामिल होने पर अपनी सहमति दे दी है। इस आशय की औपचारिक घोषणा जल्द ही की जा सकती है।