{"_id":"69162a1d8a48488e990bfde8","slug":"chief-secretary-reviews-preparations-for-martyrdom-centenary-celebrations-chandigarh-news-c-16-1-pkl1066-870920-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मुख्य सचिव ने शहादत शताब्दी समारोहों की तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मुख्य सचिव ने शहादत शताब्दी समारोहों की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़/श्री आनंदपुर साहिब। पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने वीरवार को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत शताब्दी समारोहों की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को चार नगर कीर्तन श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेंगे जबकि 23 नवंबर को गुरु का छावनी बुड्ढा दल में श्री अखंड पाठ साहिब का प्रारंभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की उपस्थिति में सर्व धर्म सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।
मुख्य सचिव ने बताया कि 23 से 29 नवंबर तक 500 ड्रोन के माध्यम से गुरु साहिब के जीवन, उपदेशों और अद्वितीय शहादत की विशेष प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा, 20 नवंबर को चरण गंगा स्टेडियम में लाइट एंड साउंड शो होगा जबकि 25 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा। इस अवसर पर विशेष मुख्य सचिव (खेल) सरबजीत सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्थानीय निकाय) तेजवीर सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव (संसदीय कार्य) डीके तिवारी, सचिव (पर्यटन) अभिनव त्रिखा, सचिव लोक संपर्क एवं मंडी बोर्ड रामवीर, सचिव (सामान्य प्रशासन) गौरी पराशर जोशी, डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला, उपायुक्त वरजीत वालिया, एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। ब्यूरो/संंवाद