{"_id":"5e77e8ea8ebc3e768812d8f4","slug":"chief-secretary-of-chief-minister-r-k-khullar-in-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री खट्टर के प्रधान सचिव खुल्लर एकांतवास में, चार अप्रैल तक घर में ही रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री खट्टर के प्रधान सचिव खुल्लर एकांतवास में, चार अप्रैल तक घर में ही रहेंगे
Mon, 23 Mar 2020 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 23 Mar 2020 04:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के प्रकोप के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव आरके खुल्लर भी एकांतवास में चले गए हैं। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित सरकारी घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन की जारी सूची में 194 नंबर पर उनका नाम है। वह सेक्टर-16 स्थित सरकारी आवास 518 में 4 अप्रैल तक आइसोलेशन में रहेंगे। खुल्लर पिछले 15 दिन से अमेरिका में थे। वह शनिवार को वापस लौटे। खुल्लर सरकारी प्रशिक्षण के लिए गए हुए थे।
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने विदेश से लौटे अपने सभी शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र हासिल करने के निर्देश दिए हैं। फिटनेस प्रमाण पत्र मिलने पर ही वे अपनी जॉइनिंग दे पाएंगे। विभाग ने सभी जिला अधिकारियों को ये सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विदेश से लौटे या लौटने वाले कर्मियों को आते ही सिविल सर्जन से संपर्क करना होगा। सिविल सर्जन उनकी जांच के बाद मेडिकल फिटनेस का प्रमाण पत्र देंगे। प्रमाण पत्र में स्वास्थ्य सही पाया जाता है तो ही उन्हें ज्वाइनिंग दी जाएगी। स्वास्थ्य ठीक न पाए जाने पर या तो उन्हें उपचाराधीन रखा जाएगा या फिर वे एकांतवास में रहेंगे।