फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Secretary hoisted the tricolor, overall best contingent trophy to Chandigarh Police

Chandigarh News: मुख्य सचिव ने फहराया तिरंगा, ओवरऑल बेस्ट कंटिंजेंट ट्रॉफी चंडीगढ़ पुलिस को

Wed, 28 Jan 2026 02:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Chief Secretary hoisted the tricolor, overall best contingent trophy to Chandigarh Police
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सोमवार को सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद प्रशासनिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने सर्वप्रथम बोगनवेलिया गार्डन स्थित युद्ध स्मारक पर देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले सशस्त्र बलों के वीर जवानों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित किया। परेड ग्राउंड में मुख्य सचिव के राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसके बाद उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया। पुलिस टुकड़ियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासित मार्च-पास्ट किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, पुलिस महानिदेशक डॉ. सागर प्रीत हुड्डा, वित्त सचिव दिप्रावा लकड़ा, उपायुक्त निशांत कुमार यादव सहित चंडीगढ़ प्रशासन एवं चंडीगढ़ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की झांकी में मानवता को जीवित रखना, जबकि चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा स्वच्छ वायु के साथ सतत विकास की ओर चंडीगढ़ विषय को प्रदर्शित किया गया। शिक्षा विभाग ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ने पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना को दर्शाया। एक झांकी ड्रोन मैन ऑफ इंडिया विषय पर प्रस्तुत की गई।
स्वास्थ्य विभाग की झांकी का विषय टीबी मुक्त चंडीगढ़ रहा, जबकि नगर निगम द्वारा स्वच्छ सवारी को प्रदर्शित किया गया। चंडीगढ़ की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मुख्य सचिव ने बताया कि वर्ष 2025 में चंडीगढ़ पुलिस ने देश में सबसे तेज औसत आपातकालीन प्रतिक्रिया समय 5.6 मिनट दर्ज किया है, जिसे क्विक रिस्पांस टीम मोटरसाइकिलों एवं सुदृढ़ पुलिस ढांचे से समर्थन मिला।
समारोह के दौरान सार्वजनिक सेवा, कला एवं संस्कृति, समाज सेवा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के 32 कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। पांच पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 25 पुलिस कर्मियों को प्रशासक पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

ओवरऑल बेस्ट कंटिंजेंट ट्रॉफी चंडीगढ़ पुलिस को
ओवरऑल बेस्ट कंटिंजेंट ट्रॉफी स्वर्ण जड़ित चंडीगढ़ पुलिस को प्रदान की गई, जिसका नेतृत्व एसएसपी कंवरदीप कौर ने किया। पुलिस कंटिंजेंट श्रेणी में चंडीगढ़ पुलिस (पुरुष) ने प्रथम, सीआरपीएफ ने द्वितीय तथा चंडीगढ़ पुलिस जिला-1(महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। होम गार्ड / सिविल डिफेंस/अग्निशमन सेवा श्रेणी में चंडीगढ़ सिविल डिफेंस प्लाटून प्रथम, चंडीगढ़ फायर सर्विसेज द्वितीय तथा चंडीगढ़ होम गार्ड प्लाटून तृतीय स्थान पर रहे।
सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड/ रोड सेफ्टी/ स्काउट्स एवं गाइड्स श्रेणी में जीएमएसएसएस-26 ने प्रथम, जीएमएसएसएस-10 एंबुलेंस ब्रिगेड ने द्वितीय तथा जीएमएसएसएस-32 (बालिकाएं) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एनएसएस (विद्यालय) श्रेणी में एसजीएचएसएस-40 (बालक) प्रथम, देव समाज-21 (बालिकाएं) द्वितीय तथा शिवालिक स्कूल-41 (बालक) तृतीय स्थान पर रहे।
एनएसएस (महाविद्यालय) श्रेणी में एनएसएस पीजीजीसी-11 प्रथम, एनएसएस ओपन यूनिट-1 द्वितीय तथा एनएसएस पीजीजीसी-42 तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय बैंड श्रेणी में मोतीराम आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-27 ने प्रथम, सेक्रेड हार्ट स्कूल, सेक्टर-26 ने द्वितीय तथा न्यू पब्लिक स्कूल, सेक्टर-18 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

झांकी श्रेणी में विज्ञान एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग को प्रथम, शिक्षा विभाग को द्वितीय तथा अग्निशमन एवं बचाव सेवा विभाग को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed