{"_id":"5d6d466c8ebc3e015105a709","slug":"chief-minister-of-haryana-manohar-lal-s-jan-aashirwad-yatra-reached-rohtak","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम मनोहर लाल बोले- कांग्रेस-इनेलो ने जनता को लूटा, पूर्व सीएम चौटाला जेल में, अब हुड्डा की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम मनोहर लाल बोले- कांग्रेस-इनेलो ने जनता को लूटा, पूर्व सीएम चौटाला जेल में, अब हुड्डा की बारी
Tue, 03 Sep 2019 12:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 03 Sep 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस व इनेलो सरकार के कार्यकाल में प्रदेश की जनता को जमकर लूटा गया। अपने कर्मों के चलते एक पूर्व मुख्यमंत्री जेल में हैं, जबकि कांग्रेस के भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इतने पाप किए हैं कि वह जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
भाजपा सरकार ने सीएलयू, लाइसेंस, ट्रांसफर और नौकरियों के दलाली के धंधे को बंद करके पांच साल साफ सुथरी सरकार दी है। सीएम सोमवार को जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान महम चौबीसी के चबूतरे से लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
महम के विकास का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि नेशनल हाईवे पर बाईपास बनाया गया है। रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन बिछाने के लिए भाजपा सरकार ने पैसा दिया है। जल्द ही यह रेलवे लाइन बनकर तैयार हो जाएगी। इस लाइन पर फास्ट ट्रैक रेल गाड़ियां चलेंगी, जिससे दिल्ली से हिसार का रास्ता डेढ़ घंटे में कवर हो जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने हिसार में एयरपोर्ट बनाया है। एयरपोर्ट से तीन सितंबर से रेगुलर फ्लाइट आरंभ हो जाएगी। जल्द ही हिसार का एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनने वाला है। उन्होंने कहा कि सरकार हिसार में पायलट ट्रेनिंग सेंटर भी शुरू करेगी। वर्ष 2022 तक सभी पात्र परिवारों को मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। लोगों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। हर घर में नल के माध्यम से जल पहुंचाया जाएगा।