फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chief minister manohar lal cook beating home residence

मामूली सी वजह और ADC ने पीटा डाला कुक, सीएम ने कहा- छोटी बात है

Sun, 11 Jun 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
chief minister manohar lal cook beating home residence
कुक की पिटाई के बाद चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लामबंद - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा सीएम आवास पर कार्यरत (कुक) रसोइये अनूप बहादुर ने वहीं तैनात सीएम के एडीसी रजनीश गर्ग पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित कुक का कहना है कि वह एडीसी की मांग पर वह उन्हें ब्रेड सर्व नहीं कर पाया, क्योंकि उस वक्त ब्रेड खत्म थी, बस इसी बात से गुस्साए एडीसी ने अपने कार्यालय में उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर शनिवार को हरियाणा पीडब्ल्यूडी बीएंडआर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन लामबंद हो गई है। इस कारण कर्मचारियों ने एमएलए हॉस्टल परिसर में एकत्रित होकर बवाल किया।
विज्ञापन


उधर, शनिवार को हास्टल में सभी कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन कर सरकार और अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने उक्त अफसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी एलान कर दिया। शनिवार से ही हरियाणा सीएम, मंत्रियों, अफसरों और अन्य वीआईपी के आवासों पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और हॉस्पिटेलिटी स्टाफ ने कामकाज ठप कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूनियन नेताओं का कहना है कि जब तक सीएम संबंधित आरोपी अफसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे और पुलिस उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं करेगी, तब तक  हड़ताल जारी रखेंगे। दूसरी ओर, एडीसी रजनीश गर्ग आरोपों को खारिज करते हुए पहले ही कह चुके हैं कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है और उन पर लगाए आरोप भी बेबुनियाद हैं।

रसोइये ने सुनाई आपबीती

chief minister manohar lal cook beating home residence
रसोइया अनूप बहादुर - फोटो : अमर उजाला
अनूप बहादुर ने बताया कि  आठ जून दोपहर को वह अन्य स्टाफ के साथ रसोई में काम कर रहा था। तभी सीएम हाउस के ही एक कर्मचारी का फोन आया कि एडीसी साहब ब्रेड मंगवा रहे हैं, लेकिन कर्मचारी को बताया गया कि  अभी ब्रेड खत्म हो गई है।

अनूप के अनुसार, थोड़ी देर बाद फिर फोन आया, फोन करने वाले ने पहले तो उसका नाम पूछा और फिर तीस सेकेंड में सीएम हाउस में ही तैनात एडीसी के कार्यालय में आने को कहा। अनूप ने बताया कि  वह जैसे ही वहां पहुंचा, अफसर ने उसकी जमकर पिटाई की। आरोप है कि थप्पड़, लात-घूंसे से उसकी कुछ मिनटों तक जमकर पिटाई की गई। इतना ही नहीं उसे अपशब्द भी कहे गए।

उसने बताया कि इस दौरान मौके पर सीएमओ के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिन्होंने बीच बचाव की कोशिश कर उसे बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी अफसर ने बीच बचाव कर रहे तीनों अफसरों की भी एक न सुनी और उन्हें भी बाहर जाने को कहा।

रसोई का मामला है निपट जाएगा: सीएम
एडीसी और कुक के विवाद पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हैरानी की बात है कि यह मीडिया के लिए इतना बड़ा विषय बन गया। यह बड़ा विषय नहीं है, छोटी सी बात है। घर की रसोई का मामला है निपट जाएगा। 

पहले भी हो चुका है वाकया
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तारादत्त ने बताया कि पहले भी सीएम हाउस में एक अधिकारी ने एक कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया था। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद मामला सुलझा।

इस मामले में चंडीगढ़  पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है। पीड़ित का मेडिकल करवा लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगेे की कार्रवाई होगी।
- इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी, एसएचओ, सेक्टर -3 थाना, चंडीगढ़।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed