{"_id":"60eb4fd22b6bcd69a64db1db","slug":"chief-minister-manohar-khattar-will-launch-dial-112-in-haryana-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में आज मुख्यमंत्री खट्टर करेंगे ‘डायल 112’ की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में आज मुख्यमंत्री खट्टर करेंगे ‘डायल 112’ की शुरुआत
Mon, 12 Jul 2021 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:38 AM IST
सार
- 601 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे मनोहर लाल
- गृहमंत्री अनिल विज और स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के नागरिकों को 24 घंटे पुलिस सहायता से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को ‘डायल 112’ की शुरुआत करेंगे। पुलिस, फायर और एंबुलेंस सेवा से जुड़ी आपात सेवाओं के लिए यह एक नया एकीकृत आपातकालीन नंबर होगा।
विज्ञापन
डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री मोबाइल डेटा टर्मिनलों और अन्य आपातकालीन संबंधित उपकरणों से लैस 601 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ईआरवी) को भी हरी झंडी दिखाएंगे। गृहमंत्री अनिल विज समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
परियोजना को हरियाणा पुलिस के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताते हुए, डीजीपी ने कहा कि इसके शुरू होने से पुलिस को इमरजेंसी के समय लोगों की अधिक त्वरित और प्रभावी ढंग से मदद करने में सहायता मिलेगी। नागरिक किसी भी संकट की स्थिति में नंबर 112 डायल करके इमरजेंसी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इमरजेंसी रिस्पांस एंड सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) के तहत आपातकालीन नंबर शुरू किया जा रहा है। नई प्रणाली में लोगों को कई नंबर याद रखने की आवश्यकता को समाप्त करेगी। ईआरएसएस एक नंबर के माध्यम से इमरजेंसी सेवाएं प्रदान करने के लिए पुलिस (100), फायर (101) और एंबुलेंस (108) हेल्पलाइन नंबरों का एकीकरण है। इस परियोजना को केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश पर लागू किया गया है।
परियोजना के तहत पंचकूला में एक अत्याधुनिक स्टेट इमरजेंसी रिस्पांस सेंटर स्थापित किया गया है जिसे जिला स्तर पर पुलिस कंट्रोल रूम के साथ-साथ इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स से डिजिटल रूप से जोड़ा गया है।