फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister holds review meeting regarding complaints received on Jan Samvad portal.

Chandigarh News: जन संवाद पोर्टल पर आई शिकायतों को लेकर मुख्यमंंत्री ने समीक्षा बैठक

Sat, 30 Dec 2023 09:10 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 09:10 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister holds review meeting regarding complaints received on Jan Samvad portal.
अधिकारियों को शिकायतों के जल्द समाधान के दिए निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन संवाद पोर्टल पर दर्ज शिकायतों और सुझावों को लेकर पांच विभागों की अपने निवास संत कबीर कुटीर पर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने जन संवाद के दौरान प्रदेशभर में हुए कार्यक्रमों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन संवाद पोर्टल पर आई सभी शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द समाधान करें। साथ ही विभाग आपसी तालमेल भी रखें, ताकि लोगों को अधिक योजनाओं का लाभ मिल सके।
बैठक में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, परिवहन विभाग, जलवायु, वन एवं वन्यजीव विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग और नगर व ग्राम आयोजना विभाग के प्रशासनिक सचिवों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जन संवाद कार्यक्रम के दौरान आई राशन डिपो पर देरी से राशन पहुंचाने की शिकायत के बारे में फोन करके शिकायतकर्ता पानीपत के वार्ड-पांच के निवासी से स्थिति जानी और अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिपो पर समय पर राशन भेजा जाए। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, वित्तायुक्त टीवीएसएन प्रसाद, हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त टीसी गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन


62.21 करोड रुपये की 187 परियोजनाओं को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण संवर्धन जल आपूर्ति कार्यक्रम के तहत आठ जिलों अंबाला, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला, पानीपत, भिवानी, फरीदाबाद और जींद में सीवरेज, स्वच्छता और महाग्राम योजना के लिए 62.21 करोड़ रुपये से अधिक की 187 नई परियोजनाएं लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से क्रियान्वित की जाने वाली इन परियोजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed