{"_id":"61a32aed49e56d492a6bfc58","slug":"chief-minister-antyodaya-parivar-utthan-abhiyan-has-been-launched-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार उत्थान अभियान लांच, पहले चरण में 24 स्थानों पर लगेंगे मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार उत्थान अभियान लांच, पहले चरण में 24 स्थानों पर लगेंगे मेले
Sun, 28 Nov 2021 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:38 PM IST
सार
हरियाणा में 3 लाख 25 हजार परिवारों की आमदनी 1.80 लाख रुपये से नीचे हैं। शुरू में डेढ़ लाख परिवारों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। 25 दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में मुख्यमंत्री अन्त्योदय परिवार उत्थान अभियान लांच कर दिया गया है। रविवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इसके पहले चरण में 3 दिन 24 स्थानों पर मेले लगेंगे। हर जिले के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि 1.80 लाख रुपये आमदनी से नीचे प्रदेश में 3 लाख 25 हजार परिवार हैं। शुरू में डेढ़ लाख परिवारों को योजना में शामिल किया जाएगा। 25 दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। मेलों में लोगों को नए रोजगार देने पर फोकस रहेगा। लोगों को बुलाकर साक्षात्कार लिए जाएंगे। मनोहर लाल ने कहा कि सभी को नौकरी नहीं दी जा सकती, इसलिए ये रोजगार मेले लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं कोविड के नए वेरियंट पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हर 15 दिन बाद महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की एडवाजरी जारी की जाती है। नए वेरियंट के चलते हमने नई ढील न देने का फैसला किया है। बड़े कार्यक्रमों में कोविड के लिए जारी की गई गाइडलाइंस के पालन के लिए डिप्टी कमिश्नर को अधिकृत किया गया है। हरियाणा में अभी नए वेरियंट का कोई मामला नहीं आया है। वे खुद रोजाना कोविड की स्थिति को मॉनिटर कर रहे हैं।
विज्ञापन