फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Minister Amarinder Singh to take first COVID-19 vaccine shot in Punjab

पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को दी जाएगी कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

Wed, 02 Dec 2020 07:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 02 Dec 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Amarinder Singh to take first COVID-19 vaccine shot in Punjab
Amarinder singh - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को एलान किया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की मंजूरी मिलने पर पंजाब में वैक्सीन का पहला टीका सबसे पहले वह खुद लगवाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह एलान वर्चुअल कैबिनेट मीटिंग के दौरान किया। मंत्रिमंडल बैठक में कोविड की स्थिति और वैक्सीन के लिए प्रदेश की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन

 

कैप्टन के बाद पंजाब में एक लाख 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को टीकाकरण की तैयारियों को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में सबसे पहले खुद कोरोना का टीका लगवाने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में इनका होगा टीकाकरण
पंजाब सरकार ने राज्य की तीन करोड़ आबादी में से 23 फीसदी यानी 70 लाख लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण की योजना बनाई है। इनमें बुजुर्ग, स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन कोरोना योद्धा और गंभीर बीमारी से जूझ रहे लोग शामिल हैं। इस बारे में स्वास्थ्य सचिव हुस्न लाल ने बताया कि सरकारी और निजी क्षेत्र के एक लाख 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार है। इन सभी लोगों का पहले चरण में टीकाकरण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वैक्सीन के सुचारु ढंग से उपयोग को सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य की संचालन समिति राष्ट्रीय संचालन समिति के साथ तालमेल रख रही है। जबकि प्रांतीय टास्क फोर्स जिला और ब्लॉक स्तर की समितियों के साथ मिलकर काम करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed