फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chhath Puja allowed on New Lake of Sector-42, Institutions will have to apply

चंडीगढ़ में छठ पूजा पर जानिए प्रशासन का फैसला

Thu, 12 Nov 2020 08:00 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja allowed on New Lake of Sector-42, Institutions will have to apply
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन ने वीरवार को शहर में छठ पूजा के आयोजन की अनुमति दे दी है। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा है कि छठ पूजा का आयोजन कराने वाली संस्थाएं, जहां भी इजाजत की मांग करेंगी, उन्हें दी जाएगी। हालांकि, छठ पूजा के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन कराना, यह जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।
विज्ञापन

शहर में उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। छठ पूजा बिहार और पूर्वांचल के लोगों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। हर साल चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर छठ पूजा का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन उत्तर प्रदेश और बिहार की विभिन्न संस्थाएं करती हैं। इसके लिए हर साल चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति ली जाती है और उसके बाद ही न्यू लेक पर पंडाल लगाए जाते हैं। यह पूजा दो दिन के लिए आयोजित की जाती है। इस बार छठ पूजा 20 और 21 नवंबर के लिए तय है। प्रशासन ने पहले छठ पूजा के लिए इजाजत देने से मना कर दिया था। इसके बाद बिहार और पूर्वांचल के लोगों में इसके खिलाफ खासी नाराजगी देखी गई। लोगों ने चंडीगढ़ प्रशासन से छठ पूजा आयोजन कराने की मांग की। इसे लेकर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को भी पत्र लिखा गया। वीरवार को आखिरकार प्रशासन ने छठ पूजा मनाने की इजाजत दे दी। इस संबंध में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि जो भी संस्था जहां कहीं आयोजन के लिए इजाजत मांगेगी, उन्हें इजाजत दी जाएगी। हालांकि, स्थल पर पूजा के दौरान मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी। गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी मनदीप सिंह बराड़ से मिला था और न्यू लेक पर छठ पूजा के आयोजन की इजाजत मांगी थी। इसके अलावा भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा ने प्रशासक वीपी सिंह बदनौर को पत्र लिखकर छठ पूजा की अनुमति के लिए आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed