{"_id":"5db954cf8ebc3e015255b588","slug":"chhath-puja-2019-celebration-at-new-lake-chandigarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः महापर्व छठ पूजा पर रोशनी से जगमग होगी न्यू लेक, सफाई और पार्किंग की व्यवस्था भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः महापर्व छठ पूजा पर रोशनी से जगमग होगी न्यू लेक, सफाई और पार्किंग की व्यवस्था भी
Wed, 30 Oct 2019 02:46 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 30 Oct 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की तैयारी चल रही है। चंडीगढ़ में सेक्टर-42 स्थित न्यू लेक पर जगमग रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। लेक के चारों तरफ लड़ियां लगाने का काम एक-दो दिनों में शुरू हो जाएगा। खरना की रात तक लड़ियां लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। लेक की सफाई कर दी गई है। दो ट्यूबवेलों से न्यू लेक में पानी भरने का काम शुरू हो चुका है। पहले गंदा पानी निकालकर लेक की सफाई की गई। भारी संख्या में लेक पर लोगों के पहुंचने को देखते हुए दो और चार पहिया वाहन की पार्किंग का इंतजाम किया गया है।
व्रती पहले सुखना लेक पर छठ पूजा के लिए जाते थे। सुखना लेक में प्रशासन की ओर से छठ पूजा की मनाही के बाद प्रशासन ने 2008 में न्यू लेक का निर्माण किया। छठ पूजा का आयोजन पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से किया जाता है। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डीके सिंह ने बताया कि हजारों व्रती सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगे। 2 नवंबर को ढलते सूर्य और 3 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। न्यू लेक पर 13 घाट बने हैं। चारों तरफ सीढ़ियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
31 को नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व
छठ महापर्व नहाय खाय के साथ 31 अक्तूबर से शुरू होगा। व्रती सुबह स्नान कर शुद्ध मन से चावल, चने की दाल और लौकी की सब्जी बनाकर भगवान का भोग लगाकर ग्रहण करेंगे। इसमें सेधा नमक का प्रयोग किया जाता है। छठ पूजा समितियों की ओर से कृत्रिम सरोवर बनाए जाएंगे। गांव रायपुर, बहलाना, हल्लोमाजरा, मलोया, रामदरबार सहित अन्य भागों में छठ पूजा का आयोजन होगा। एक नवंबर को खरना होगा। इसमें पूरा दिन बिना अन्न-जल ग्रहण किए शाम में खीर व फलों का प्रसाद ग्रहण करेंगी। खरना के बाद व्रती 24 घंटे का अखंड उपवास करती हैं।

लगा है हिदायत का बोर्ड
लेक पर लगे बोर्ड में हिदायत दी गई है कि झील पर नहाना, तैरना, कपड़े धोना सख्त मना है। आदेश की उल्लंघना करने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना किया जाएगा। यह आदेश चंडीगढ़ प्रशासन का है। इसके अलावा गंदगी न फैलाने की सलाह दी गई है। इसके लिए न्यू लेक पर सिक्योरिटी गार्ड लगाया गया है। गार्ड पर लोगों से हर दिन कहासुनी होती रहती है। पूजा व अन्य सामग्री न्यू लेक में प्रवाहित करने के लिए आते हैं। जब मना करते हैं तो झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं।
सफाई की व्यवस्था पूरी
सीनियर डिप्टी मेयर और एरिया पार्षद हरदीप सिंह बुटेरला का कहना है कि न्यू लेक पर छठ पूजा पर आने वाले व्रतियों के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। इसके लिए प्रशासन और नगर निगम को सूचित कर दिया गया है। साफ सफाई की पूरी व्यवस्था की गई है। न्यू लेक पर दोनों ओर दो-दो टॉयलेट बनाए गए हैं। इसके अलावा जो भी जरूरत होगी, उसे पूरा किया जाएगा। पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डीके सिंह का कहना है कि प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए।
बिहार परिषद करेगा छठ व्रतियों का स्वागत
बिहार परिषद चंडीगढ़ के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय और संगठन मंत्री सत्यम ओझा ने बताया कि न्यू लेक पर बिहार परिषद की ओर से भव्य आयोजन किया जाएगा। दस हजार लोगों के लिए दूध का प्रसाद तैयार किया जाएगा। बिहार परिषद के वालंटियर न्यू लेक पर तैयार होंगे। शंख ध्वनि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। पांच हजार केले के अलावा मट्ठी और चाय की भी व्यवस्था होगी।