{"_id":"601b036f8ebc3ed6535c64e9","slug":"chhabra-reached-court-in-case-of-rahul-gandhi-s-image-chandigarh-congress-chandigarh-news-pkl4028020176","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की छवि खराब करने के मामले में अदालत पहुंचे प्रदीप छाबड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की छवि खराब करने के मामले में अदालत पहुंचे प्रदीप छाबड़ा
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने राहुल गांधी की छवि खराब करने के आरोप में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित प्लेबॉय क्लब के खिलाफ जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया है। छाबड़ा ने प्लेबॉय क्लब व उसके मालिकों कबीर तलवार, सुमेर सिंधु, निखिल वर्मा व करण सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है।
प्रदीप छाबड़ा ने अदालत में दायर याचिका में आरोप लगाया है कि क्लब में राहुल गांधी की तस्वीर से छेड़छाड़ कर गलत तरीके से पेश किया गया। यह शर्मनाक है। भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। राहुल गांधी की छवि खराब करने की कोशिश है।
दरअसल, 30 जनवरी 2021 को प्लेबॉय क्लब चंडीगढ़ में एक पार्टी का आयोजन किया गया था। इसमें 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। वहां एक वीडियो स्क्रीन पर चलाया गया। स्क्रीन पर साड़ी पहने एक लड़की की तस्वीर दिखाई गई, जिसमें उसकी जगह राहुल गांधी का चेहरा था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर दिया। छाबड़ा ने कहा है कि यह गंभीर अपराध है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए, 153, 154, 294, 500, 503 आर/डब्ल्यू सेक्शन 120-बी के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
एसएसपी, डीजीपी और डीसी से अपील
चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि यह भाजपा की सोची-समझी साजिश है। भाजपा राहुल गांधी के बढ़ते जनाधार से डर गई है। भाजपा का चेहरा बेनकाब हो रहा है। युवा अब कांग्रेस में अपना भविष्य देख रहे हैं। यह बात भाजपा नेताओं को बर्दाश्त नहीं हो रही है। ऐसी हरकतों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एसएसपी, डीजीपी और डीसी मनदीप बराड़ से अपील की कि वह खुद इस मामले में संज्ञान में लेकर क्लब व उसके मालिकों पर कार्रवाई करें।